N1Live Entertainment यह सुखद आश्चर्य…अनिल कुंबले से अचानक हुई अनुपम खेर की मुलाकात
Entertainment

यह सुखद आश्चर्य…अनिल कुंबले से अचानक हुई अनुपम खेर की मुलाकात

This pleasant surprise...Anupam Kher's chance meeting with Anil Kumble

15 अप्रैल । अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट कर प्रशंसकों को जानकारी देने के साथ ही एंटरटेन भी करते रहते हैं। लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने ‘सुखद आश्चर्य’ की झलक दिखाई। खेर ने बताया कि एयरपोर्ट पर उनकी अचानक से पूर्व क्रिकेट कैप्टन अनिल कुंबले से हुई।

अनुपम खेर की मुंबई एयरपोर्ट पर भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान अनिल कुंबले से अचानक मुलाकात हो गई। इस मुलाकात को अभिनेता ने बेहद खास बताया और कुंबले की शालीनता, विनम्रता और भारतीय संस्कृति से उनके गहरे जुड़ाव की खूब सराहना की।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर इस मुलाकात की तस्वीर पोस्ट की। फोटो में दोनों की सेल्फी है और पोस्ट में मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल का जियोटैग भी है। अनुपम ने लिखा, “एयरपोर्ट पर अनिल कुंबले से अचानक मुलाकात हुई, यह कितना सुखद आश्चर्य रहा! पूरी दुनिया उन्हें भारत के महान क्रिकेटर के रूप में जानती है। 619 टेस्ट विकेट लेने वाले इस दिग्गज गेंदबाज ने मुझे एक बार फिर यह एहसास दिलाया कि वह कितने अद्भुत इंसान हैं, वह शालीन, जमीन से जुड़े और गरिमा से भरपूर इंसान हैं।”

अनुपम खेर ने बताया कि हाल ही में उन्हें अनिल कुंबले और उनकी पत्नी चेतना द्वारा किए गए एक सुंदर संस्कृत पाठ को सुनने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा, “यह अनुभव बेहद भावुक कर देने वाला था। इससे मेरे मन पर गहरी छाप पड़ी।”

अनुपम ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आज के समय में जब हम अपनी जड़ों से दूर भाग रहे हैं, तब कुंबले और चेतना पूरी निष्ठा से हमारी संस्कृति को संवार रहे हैं और उसका उत्सव मना रहे हैं। वे सचमुच हमारी विरासत के सांस्कृतिक दूत हैं।”

अनुपम खेर की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए कुंबले ने लिखा, “आपसे मिलकर भी कितनी सुखद हैरानी हुई अनुपम खेर जी। हमने हमेशा, इन वर्षों में आपके शानदार काम का आनंद लिया है। आपका हमेशा मुस्कुराता हुआ और विनम्र स्वभाव हर किसी को आपके आसपास सहज महसूस कराता है। आपके उदार शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”

अनिल कुंबले को क्रिकेट जगत में ‘जंबो’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट लिए थे और 2008 में रिटायरमेंट के समय वे दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

Exit mobile version