N1Live Entertainment बॉलीवुड में 12 साल पूरे होने पर यादों में खोए टाइगर श्रॉफ, वीडियो पोस्ट कर बोले- ‘समय कितनी तेजी से बीतता है’
Entertainment

बॉलीवुड में 12 साल पूरे होने पर यादों में खोए टाइगर श्रॉफ, वीडियो पोस्ट कर बोले- ‘समय कितनी तेजी से बीतता है’

Tiger Shroff is nostalgic for completing 12 years in Bollywood, posting a video and saying, "Time flies so fast."

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक्शन, डांस और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके को उन्होंने बेहद खास अंदाज में मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने करियर की शुरुआत से जुड़ी यादें साझा कीं। दरअसल, टाइगर ने अपनी पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ के प्रमोशन का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका उत्साह और मेहनत साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने अब तक के सफर को याद किया और बताया कि समय कितनी तेजी से बीत गया।

टाइगर श्रॉफ द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में वह फिल्म ‘हीरोपंती’ के गाने ‘पप्पी’ पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनकी एनर्जी और फिटनेस देखने लायक है। वह स्टेज पर फैंस के साथ डांस करते दिख रहे हैं और हाई जंप करते हुए किक मारते भी दिख रहे हैं। यह वीडियो तब का है, जब टाइगर इंडस्ट्री में आए ही थे। उन्होंने मेहनत के दम पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इस पोस्ट के साथ टाइगर ने एक छोटा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, “हे भगवान… समय कितनी तेजी से बीतता है। यह मेरा पहला प्रमोशनल इवेंट था, तब मैं एक छोटा बच्चा था।” उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनके करियर में निभाए गए किरदारों की सराहना कर रहे हैं।

फिल्म ‘हीरोपंती’ साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन शब्बीर खान ने किया था, जबकि निर्माता साजिद नाडियाडवाला थे। फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल की थी, जो मुश्किल हालात और विरोध के बावजूद अपने प्यार के लिए लड़ते हैं। इस फिल्म में रोमांस, एक्शन और ड्रामा देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

इस फिल्म से अभिनेत्री कृति सेनन ने बॉलीवुड में कदम रखा था। टाइगर और कृति की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और दोनों रातोंरात चर्चा में आ गए।

Exit mobile version