N1Live National चुनाव में हार के डर से बौखलाई हुई है टीएमसी : दिलीप घोष
National

चुनाव में हार के डर से बौखलाई हुई है टीएमसी : दिलीप घोष

TMC is panicking due to fear of losing the elections: Dilip Ghosh

3 अप्रैल । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को भाजाप नेता दिलीप घोष ने सत्तारूढ़ टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हार के डर से टीएमसी बौखलाई हुई है और इसी वजह से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा का सहारा लिया जा रहा है।

दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि कई जगहों पर चुनाव आयोग के अधिकारियों को घेरा गया और उन्हें काले झंडे दिखाए गए, जो कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को दर्शाता है।

भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि खड़गपुर में उनके चुनाव प्रचार के दौरान बाधा डालने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि गुरुवार को उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाने और उन्हें घेरने का प्रयास किया गया। घोष ने आरोप लगाया कि टीएमसी जबरदस्ती, डर और गुंडागर्दी के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि अब राज्य का प्रशासन पूरी तरह चुनाव आयोग के नियंत्रण में है। ऐसे में ममता बनर्जी को यह नहीं सोचना चाहिए कि सब कुछ उनकी मर्जी से चलेगा। अब हर काम चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार ही होगा।

बता दें कि दिलीप घोष पश्चिम बंगाल के एक प्रमुख नेता हैं और भाजपा के वरिष्ठ चेहरों में गिने जाते हैं। वे 2015 से 2021 तक भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और मेदिनीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे खड़गपुर सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Exit mobile version