N1Live World ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बताया महान नेता, बोले-आपके साथ होना सम्मान की बात
World

ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बताया महान नेता, बोले-आपके साथ होना सम्मान की बात

Trump called Chinese President Xi Jinping a great leader, saying it was an honor to be with him.

 

बीजिंग, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं। बैठक शुरू होने से पहले दोनों नेताओं ने ओपनिंग रिमार्क दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग को एक महान नेता बताया। ट्रंप ने कहा कि जिनपिंग के साथ होना सम्मान की बात है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओपनिंग रिमार्क में कहा, “हमने दुनिया के शीर्ष 30 लोगों से पूछा। उनमें से हर एक ने हां कहा और मुझे कंपनी (डेलिगेशन) में दूसरे या तीसरे नंबर के लोग नहीं चाहिए थे। मुझे सिर्फ शीर्ष वाले चाहिए थे और वे आज यहां आपको और चीन को सम्मान देने आए हैं। वे व्यापार और बिजनेस करने के लिए उत्सुक हैं और यह हमारी तरफ से पूरी तरह से आपसी होगा।”

समिट की शुरुआत में उम्मीद जताते हुए ट्रंप ने शी से कहा, “आपके साथ होना सम्मान की बात है। आपका दोस्त होना सम्मान की बात है और चीन व अमेरिका के बीच संबंध पहले से कहीं बेहतर होने वाले हैं। हमारा संबंध बहुत अच्छा रहा है। हम साथ मिलकर काम करते रहे हैं, जब भी मुश्किलें आईं, हमने उसे सुलझा लिया। हमारा भविष्य साथ में बहुत अच्छा होगा।”

ट्रंप ने कहा, “मैं यह बात सबसे कहता हूं। आप एक महान नेता हैं। कभी-कभी लोगों को मेरा यह कहना पसंद नहीं आता, लेकिन मैं फिर भी कहता हूं क्योंकि यह सच है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “मैं सच में हमारी बातचीत का बहुत इंतजार कर रहा हूं। यह एक बड़ी बातचीत है। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह शायद अब तक की सबसे बड़ी समिट है। उन्हें ऐसा कुछ याद नहीं है। मैं कह सकता हूं कि अमेरिका में लोग किसी और चीज के बारे में बात नहीं कर रहे हैं।”

बता दें, ट्रंप और शी जिनपिंग अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ इस द्विपक्षीय बैठक में तकनीक, व्यापार, होर्मुज और ईरान जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

चीन के ग्रेट हॉल ऑफ पीपुल में ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और प्रेसिडेंट जिनपिंग अपने डेलिगेशन के साथ द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं। ग्रेट हॉल में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रेसिडेंट ट्रंप का स्वागत किया। अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैनिकों ने कोरियोग्राफ्ड मिलिट्री शो का प्रदर्शन भी किया।

 

Exit mobile version