N1Live National यूपी : पुलिस और बाइक चोरों में मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
National

यूपी : पुलिस और बाइक चोरों में मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

UP: Encounter between police and bike thieves, two accused arrested, three bikes recovered

11 मई । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में देर रात थाना रसूलपुर पुलिस और बाइक चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना रसूलपुर पुलिस देर रात क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को दो युवकों के संदिग्ध हालत में बाइक पर आने की सूचना मिली। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आशिफ घायल हो गया।

घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं दूसरा आरोपी योगेन्द्र भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कई बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से जिले और आसपास के क्षेत्रों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं।

वहीं मौके से बरामद तीनों बाइक चोरी की बताई जा रही हैं, जिनके संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना रसूलपुर पुलिस की सतर्कता के चलते बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की पहचान पर और बाइकों की तलाश की जा रही है, साथ ही इनके गैंग में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपी पहले बाइक को देखते थे फिर रात को जाकर उसका लॉक तोड़कर चोरी कर कम दाम में बेच देते थे। इन्होने जो बाइक बेची है उसकी भी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version