N1Live National उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, 50 लाख रुपए का सामान जलकर राख
National

उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, 50 लाख रुपए का सामान जलकर राख

उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ में शुक्रवार तड़के एक कपड़ा शोरूम में भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग 50 लाख रुपए का कपड़ा और सामान जलकर राख हो गया। शोरूम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।

यह घटना प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी चौराहे के पास हुई। बताया गया कि सुबह करीब 5 बजे कपड़ा शोरूम में आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान के बाहर आग लगने से धुएं का काला गब्बर उठने लगा। सुबह टहलने जा रहे लोगों ने शोरूम से धुआं उठा देखा तो दमकल विभाग को सूचित किया।

इसके बाग दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई। एक घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने किसी तरीके से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 50 लाख रुपए का कपड़ा और सामान जलकर राख हो गया था।

कपड़ा शोरूम के मालिक अनुराग सिंह का कहना है कि करीब 50 लाख रुपए के समान और कपड़े का नुकसान हुआ है। अनुराग सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “शोरूम में कॉस्मेटिक सामान और साड़ियां थीं। लगभग 50 लाख रुपए का नुकसान है।”

आशंका जताई जा रही की शार्ट सर्किट के चलते यह आग लगने का हादसा हुआ है। सहायक अग्निशमन अधिकारी राधे श्याम दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टता शार्ट सर्किट के चलते कपड़े के शोरूम में भीषण आग लगी। आग पर काबू पा लिया गया है। मामले में जांच पड़ताल और कार्रवाई की जा रही है।

इससे पहले, गुरुवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी। करीब सात दमकल वाहनों की मदद से कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री भवन में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Exit mobile version