N1Live National उत्तराखंड का बजट पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को समर्पित: सुबोध उनियाल
National

उत्तराखंड का बजट पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को समर्पित: सुबोध उनियाल

Uttarakhand budget dedicated to PM Modi's vision of developed India 2047: Subodh Uniyal

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गैरसैंण विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया। सीएम ने इस बजट को जन-जन का बजट बताया है, जो प्रदेश के चहुंमुखी विकास को नई गति देते हुए आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त प्रदेश निर्माण के हमारे संकल्प को साकार करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में हमारी सरकार द्वारा शुरू की गई अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इन्हीं प्रयासों को और अधिक मजबूती देते हुए तथा उनका व्यापक विस्तार करते हुए उत्तराखंड, विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में पूरी प्रतिबद्धता और सामर्थ्य के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के विजन को समर्पित है। उसी विजन को आगे बढ़ाते हुए 2047 तक विकसित उत्तराखंड बनाने के लक्ष्य के साथ बजट लाया गया है। इस बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर खास ध्यान दिया गया है। सोच यह है कि अगर इन चार वर्गों को मजबूत किया जाएगा, तो देश भी मजबूत होगा। इसलिए बजट का मुख्य फोकस इन समूहों को मजबूत बनाने पर है।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा, “पिछली बार हमारा बजट लगभग 1 लाख 1 हजार करोड़ रुपए था। इस बार बजट में लगभग 10 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इन चार वर्षों में और मैं कहूंगा कि पिछले नौ वर्षों में जब भी अपना बजट पेश किया है, तो उसमें हमेशा लोगों की भावनाओं को दिखाया है।

हमारा फोकस महिलाओं को मजबूत बनाने, किसानों को मजबूत करने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, हमारी अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने और राज्य के जीएसडीपी को बढ़ाने पर रहा है। ज्यादा से ज्यादा निवेश यहां पर कैसे ला सकते हैं, उसी सोच के साथ सरकार काम कर रही है। इस बार का बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर लाया गया है।

Exit mobile version