N1Live National उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एसआईआर के तहत भरा गणना प्रपत्र
National

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एसआईआर के तहत भरा गणना प्रपत्र

Vice President CP Radhakrishnan filled out the enumeration form under the SIR.

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अपना विधिवत भरा हुआ गणना प्रपत्र जमा किया। इस दौरान, उपराष्ट्रपति ने जनता से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में सहयोग का आह्वान किया और कहा कि भारत के जीवंत लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सटीक व अद्यतन मतदाता सूची आवश्यक है।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने निर्वाचन अधिकारियों के साथ मिलकर उपराष्ट्रपति भवन में दिल्ली में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रक्रिया में सहायता की।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सभी पात्र मतदाताओं से इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि सटीक और अद्यतन मतदाता सूची भारत के जीवंत लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण की सफलता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव अधिकारियों को पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, “एसआईआर चुनाव आयोग की ओर से लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा एक बड़ा अभियान है। हमें यह समझना चाहिए कि इसका उद्देश्य लोकतंत्र को कमजोर करना नहीं है। हर वास्तविक मतदाता का पंजीकरण होना चाहिए और डुप्लीकेट नामों को समाप्त किया जाना चाहिए। जिन मतदाताओं का निधन हो चुका है, उनके नाम भी मतदाता सूची से हटाए जाने चाहिए।”

उपराष्ट्रपति ने आगे कहा, “यह एक अच्छा सुधार है और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जरूरी भी है। हमारे देश के प्रत्येक नागरिक को चुनाव आयोग के साथ समन्वय और सहयोग करना चाहिए। हमें अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का पूरा अधिकार है। इसके लिए निर्धारित प्रपत्र (फॉर्म) उपलब्ध हैं। हमें उन फॉर्मों को भरकर जरूरी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। भारत माता के सभी भाइयों और बहनों से मेरी यही विनम्र अपील है।”

Exit mobile version