February 16, 2026
Entertainment

विक्की कौशल ने फिल्म ‘छावा’ की सफलता पर फैंस को किया धन्यवाद

Vicky Kaushal thanks fans for the success of his film ‘Chava’

15 फरवरी । अभिनेता विक्की कौशल की ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘छावा’ ने शनिवार को रिलीज के एक साल पूरे किए। इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार विक्की कौशल ने फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में विक्की अपने किरदार में नजर आ रहे हैं, तो कुछ तस्वीरें उनके प्रमोशन के समय की हैं, जिनमें उनके साथ रश्मिका भी नजर आ रही हैं।

विक्की ने लिखा, “फिल्म ‘छावा’ के 1 साल पूरे। मैं सिर झुकाकर महान मराठा विरासत के प्रति और आप सभी का धन्यवाद करता हूं कि आपने इस फिल्म को इतना प्यार दिया। आप सभी का प्यार सच में बहुत खास रहा। जय भवानी। जय शिवराय।”

विक्की के इंडस्ट्री के दोस्तों और कलाकारों ने पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। अभिनेत्री निमृत कौर ने इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

साल 2025 में रिलीज होने वाली फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म में जहां विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई थी, वहीं रश्मिका ने उनकी पत्नी येसुबाई का किरदार निभाया था। यह फिल्म लेखक शिवाजी सावंत की नॉवेल ‘छावा’ का एडॉप्टेशन है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया था, जबकि इसे मैडॉक फिल्म और दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया था।

फिल्म में विक्की और रश्मिका के अलावा, अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता, आशुतोष राणा, और डायना पेंटी भी अहम किरदारों में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, लेकिन रिलीज के समय फिल्म को काफी विवादों का सामना भी करना पड़ा था।

फिल्म में संभाजी महाराज द्वारा मुगलों के खिलाफ लड़ी गई बहादुरी भरी लड़ाइयां और उनके सर्वोच्च बलिदान को दिखाया गया है।

Leave feedback about this

  • Service