N1Live National कर्नाटक कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के जश्न के वीडियो से छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज
National

कर्नाटक कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के जश्न के वीडियो से छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज

Video of celebration of women workers of Karnataka Congress tampered, FIR registered

बेलागवी (कर्नाटक), 14 नवंबर । कर्नाटक पुलिस ने सोमवार को कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के जश्न मनाने और डांस करने के वीडियो से छेड़छाड़ करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है।

पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता आयशा सनदी ने बेलगावी शहर के सीईएन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। मामला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 (ए) के तहत दर्ज किया गया हैै।

पुलिस के अनुसार, सनदी और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पांच महीने पहले मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली शक्ति योजना के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए राज्य के स्वामित्व वाली एक बस के अंदर नृत्य किया था।

यह वीडियो तब वायरल हो गया था। उपद्रवियों ने इस वीडियो में छेड़छाड़ की और एक कन्नड़ फिल्म का एक दृश्य जोड़ दिया, इसमें अश्लील अर्थ दिए गए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खराब छवि में चित्रित किया गया।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। जांच जारी है।

Exit mobile version