N1Live Entertainment पीएम मोदी की आर्थिक अपील को विपुल शाह का समर्थन, ‘गवर्नर’ का जिक्र कर बोले- देशभक्ति जिम्मेदारी भी…
Entertainment

पीएम मोदी की आर्थिक अपील को विपुल शाह का समर्थन, ‘गवर्नर’ का जिक्र कर बोले- देशभक्ति जिम्मेदारी भी…

Vipul Shah supports PM Modi's economic appeal, mentions 'Governor' and says, "Patriotism is also a responsibility..."

फिल्म निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में व्यक्त की गई आर्थिक सावधानी की अपील का समर्थन किया है। सनशाइन पिक्चर्स के माध्यम से सोशल मीडिया पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत और सोने की खरीदारी में सतर्कता बरतना देश की आर्थिक स्थिरता और विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

विपुल शाह ने इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट के जरिए समर्थन करते हुए लिखा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिंता से पूरी तरह सहमत हूं। फ्यूल के इस्तेमाल में सावधानी बरतने या सोने की खरीद में सावधानी जैसे आसान सुझाव असल में भारत की आर्थिक स्थिरता और फॉरेक्स रिजर्व को बचाने से जुड़े हैं।”

उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गवर्नर’ का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जब गल्फ देशों के युद्ध के कारण भारत को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा और देश को स्थिरता के लिए सोना विदेश भेजना पड़ा था।

विपुल शाह ने आगे कहा, “मजेदार बात यह है कि मेरी फिल्म ‘गवर्नर’ भी बिल्कुल ऐसे ही बैकग्राउंड पर बनी है। आज जब ग्लोबल फ्यूल की अनिश्चितता और जियोपॉलिटिकल टेंशन एक बार फिर हेडलाइन बन रहे हैं, तो यह देखना अजीब लगता है कि कुछ सच्चाई मेरी फिल्म में दिखाई गई चिंताओं से मिलती हैं। कभी-कभी देशभक्ति जिम्मेदारी निभाने के बारे में भी होती है।”

1990 के आर्थिक संकट की सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रस्तुत और सनशाइन पिक्चर्स द्वारा समर्थित है, जिसके लेखन टीम में सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल शाह शामिल हैं। सह-निर्माता आशिष ए. शाह हैं। शाह की फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की भूमिका में नजर आएंगे। मशहूर मराठी फिल्ममेकर और अभिनेता चिन्मय मांडलेकर के निर्देशन में तैयार फिल्म का संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है और गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

‘गवर्नर’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

Exit mobile version