N1Live National हमारा लक्ष्य 2030 तक भारत के तेल और गैस अन्वेषण क्षेत्र को 1 मिलियन वर्ग किलोमीटर तक बढ़ाना है : हरदीप सिंह पुरी
National

हमारा लक्ष्य 2030 तक भारत के तेल और गैस अन्वेषण क्षेत्र को 1 मिलियन वर्ग किलोमीटर तक बढ़ाना है : हरदीप सिंह पुरी

We aim to increase India's oil and gas exploration area to 1 million square kilometres by 2030: Hardeep Singh Puri

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत के तलछटी बेसिन में तेल और गैस के लिए वर्तमान में खोजे जा रहे कुल क्षेत्र का 76 प्रतिशत हिस्सा 2014 से एक्टिव एक्सप्लोरेशन के अंतर्गत आ गया है।

सीआईआई के ‘एनुअल बिजनेस समिट 2025’ में केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि पिछले एक दशक में सरकार भारत के तलछटी बेसिन में तेल और गैस के लिए खोजे गए क्षेत्र को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने में सफल रही है, जो जल्द ही 15 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य 2030 तक भारत के तेल और गैस अन्वेषण क्षेत्र को 1 मिलियन वर्ग किलोमीटर तक बढ़ाने का है।”

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की तेजी से बढ़ती ऊर्जा अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है।

उन्होंने बताया कि भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा एक रणनीतिक आवश्यकता है, जिसे अस्थिर वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “भारत के ऊर्जा क्षेत्र के आकार और परिमाण का अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि 2024-25 में भारत ने लगभग 242.4 मिलियन टन कच्चे तेल का आयात किया और आयात पर 137 बिलियन डॉलर खर्च किए, जबकि जिन देशों से हम आयात करते हैं, उनकी संख्या 27 से बढ़कर 40 हो गई।”

उन्होंने कहा कि भारत कठिन समय के दौरान भी ऊर्जा उपलब्धता, सामर्थ्य और स्थिरता को बनाए रखने में सक्षम रहा है। जब दुनियाभर में ईंधन की कीमतें आसमान छू रही थीं, तब भारत एकमात्र ऐसा देश था, जहां कीमतें वास्तव में कम हुईं और नागरिकों के लाभ के लिए पीएम मोदी के लागू किए गए सक्रिय उपायों के परिणामस्वरूप कम बनी रहीं।

केंद्रीय मंत्री पुरी ने आगे कहा कि क्षेत्र में प्रमुख सुधारों और विकास के लिए नए जोर के साथ, भारत अब एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर इसे मजबूत बना रहा है। साथ ही, देश ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन को गति प्रदान करने के लिए इनोवेटिव सॉल्यूशन को लागू कर विकास के फास्ट ट्रैक पर है।

इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि भारत की इथेनॉल ब्लेंडिंग पहल ने भी शानदार वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा, “हमने पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग को 2013-14 के 1.53 प्रतिशत से बढ़ाकर अप्रैल 2025 तक लगभग 20 प्रतिशत कर दिया है, क्योंकि अब हम इससे आगे की योजना बना रहे हैं।”

Exit mobile version