N1Live Entertainment हमने फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ गर्व की भावना के साथ बनाई है : पल्लवी जोशी
Entertainment

हमने फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ गर्व की भावना के साथ बनाई है : पल्लवी जोशी

We have made the film 'The Vaccine War' with a sense of pride: Pallavi Joshi

ई दिल्ली 13 सितंबर  राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पल्लवी जोशी जल्द ही ‘द वैक्सीन वॉर’ में एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाती नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि जब टीम इस फिल्म की शूटिंग कर रही थी, तो सभी के मन में गर्व की भावना थी।

एक्ट्रेस पल्लवी जोशी पर्दे पर निभाए जाने वाले किसी भी किरदार को गहराई देने के लिए जानी जाती हैं।

एक्ट्रेस अब ‘द वैक्सीन वॉर’ में नजर आएंगी, जिसकी वह प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को मुंबई में लॉन्च किया गया। यहां उन्होंने इस फिल्म में काम करने के अपने अनुभव और अपने पति व निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के साथ काम करने के बारे में बात की।

पल्लवी ने कहा, “विवेक हमेशा एक अच्छे निर्देशक रहे हैं। उनके साथ काम करना हमेशा की तरह एक अद्भुत अनुभव था। यह हमारी साथ में तीसरी फिल्म थी और उनके साथ काम करना हमेशा मजेदार होता है।”

“ये फिल्म बेहद खास फिल्म है। डॉ. भार्गव के नेतृत्व में, वैज्ञानिकों का एक समूह था, जिन्होंने असंभव परिस्थितियों में भी एक टीम के रूप में दिन-रात साथ काम किया।

उन्होंने हमारी अपनी वैक्सीन बनाई। जब हम इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो हम सभी के मन में गर्व की भावना थी। हर अभिनेता हमारे किरदारों के प्रति सच्चा होना चाहता था।”

“विवेक और हमारी रिसर्च टीम ने वैज्ञानिकों के साथ साक्षात्कार किए और उन्होंने खुद को पूरी तरह से इस परियोजना के लिए समर्पित कर दिया। उनके समर्पण के बिना यह फिल्म नहीं बन पाती।

यह फिल्म भारतीय नारीवाद पर केंद्रित है, पश्चिम नारीवाद को बहुत अलग नजरिये से देखता है। यह हमारी मध्यमवर्गीय महिलाओं की महिमा को दर्शाता है जो अपने घर, अपने ससुराल वालों और अपने बच्चों की देखभाल करती हैं और अपने पेशे में भी महान हैं। मैं कह सकती हूं कि यह उनके लिए बनाई गई फिल्म है।”

द वैक्सीन वॉर एक मेडिकल थ्रिलर फिल्म है, जो विवेक द्वारा निर्देशित और पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित है। यह भारत में कोविड-19 महामारी के दौरान को-वैक्सीन के विकास की सच्ची कहानी पर आधारित है।

फिल्म में नाना पाटेकर, राइमा सेन, अनुपम खेर, निवेदिता भट्टाचार्य, सप्तमी गौड़ा और मोहन कपूर हैं। यह फिल्म 28 सितंबर, 2023 को रिलीज होने वाली है।

Exit mobile version