March 27, 2025
Punjab

मौसम अपडेट: पंजाब में तापमान 34 डिग्री के पार, जानें आज और कितना बढ़ सकता है तापमान

पंजाब में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है  मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आज भी आसमान साफ ​​रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 24 घंटों के भीतर तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, लेकिन आने वाले दिनों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि यह सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतना ही नहीं सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

पंजाब में दो दिन तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को दो दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश के आसपास के इलाकों में दो दिन तक बारिश होने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर हिमाचल में अच्छी बारिश होती है तो पंजाब में दो दिन तक बढ़ते तापमान से कुछ राहत मिल सकती है।

Leave feedback about this

  • Service