N1Live National बदायूं में भीषड़ सड़क हादसे का शिकार हुई बारात बस, 2 युवकों की मौत, 6 से अधिक घायल
National

बदायूं में भीषड़ सड़क हादसे का शिकार हुई बारात बस, 2 युवकों की मौत, 6 से अधिक घायल

Wedding procession bus involved in horrific road accident in Badaun, 2 youths killed, 6 injured

5 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दुखद सड़क हादसा हो गया। बारात ले जा रही बस में पीछे से तेज रफ्तार वाहन की जोरदार टक्कर लगने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा सब्दलपुर मोड़ के पास हुआ। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारात बस में सवार लोग शादी की खुशी में मगन थे। अचानक पीछे से आ रहे एक वाहन ने बस को तेज गति से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बारात में शामिल साजिद और फरहान नामक दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही युवक बस के पिछले हिस्से में बैठे थे। छह से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत बदायूं मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बुरा हाल कर रहे हैं। शादी का घर शोक में डूब गया है। पूरा इलाका सदमे में है।

बदायूं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में वाहन का तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का मुख्य कारण बताई जा रही है। हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है। यह देखा जाएगा कि वाहन चालक ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया या कोई अन्य कारण था।

घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है।

Exit mobile version