February 12, 2026
Entertainment

जब पहली बार कैमरे के सामने आए थे चिरंजीवी, 47 साल पहले के सफर को बताया ‘चांद’ सा खूबसूरत

When Chiranjeevi first appeared in front of the camera, he described his journey 47 years ago as beautiful as the moon.

12 फरवरी । साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सफल फिल्म देने वाले मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने एक्टिंग करियर के पहले दिन को याद किया। 47 साल पहले शुरू किए इस सफर को उन्होंने ‘चंदामामा की कहानी’ सा खूबसूरत बताते हुए फिल्म मेकर्स और प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर किए पोस्ट में अपने करियर की शुरुआत के खास पल को याद करते हुए चिरंजीवी भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को 47 साल पहले वह पहली बार अपनी फिल्म ‘पुनाधिरिल्लू’ के लिए कैमरे के सामने खड़े हुए थे। यह उनकी पहली फिल्म थी, जिसके लिए उन्होंने शूटिंग की थी। इस मौके पर उन्होंने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा किया।

चिरंजीवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साल 1979 के सेट से ली गई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने अपने नोट में लिखा, “आज मेरी जिंदगी का वह पहला दिन, जब मैं पहली फिल्म ‘पुनाधिरल्लू’ के लिए कैमरे के सामने खड़ा हुआ था।”

उन्होंने बताया कि उस दिन उन्हें जो खुशी, उत्साह, जिम्मेदारी और भावनाएं महसूस हुईं, उन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वह पल आज भी ऐसा लगता है जैसे कल या परसों ही हुआ हो। उन्होंने इस अनुभव की तुलना चंदामामा के कहानी से की।

चिरंजीवी ने आगे लिखा, “इस खास मौके पर मैं फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे मेरा पहला मौका दिया। उनके भरोसे और हौसले ने ही मेरे एक्टिंग सफर की नींव रखी।”

उन्होंने दर्शकों का भी आभार जताया और कहा, “उस दिन से लेकर आज तक, उन सभी दर्शकों का शुक्रिया जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया और आशीर्वाद दिया।”

फिल्म ‘पुनाधिरल्लू’ साल 1979 में रिलीज हुई थी। इसे गुडापति राजकुमार ने डायरेक्ट किया था और क्रांति कुमार ने प्रोड्यूस किया था। हालांकि, यह चिरंजीवी की पहली शूटिंग वाली फिल्म थी, लेकिन उनकी पहली रिलीज होने वाली फिल्म ‘प्रणाम खरीदु’ थी।

‘पुनाधिरल्लू’ को काफी सराहना मिली और इसने दो नंदी अवॉर्ड जीते। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का नंदी अवॉर्ड मिला, जबकि एक्टर गोकिना रामा राव को अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का नंदी अवॉर्ड मिला।

Leave feedback about this

  • Service