N1Live Entertainment जब अक्षय कुमार के शो पर पहुंचे ‘नकली सनी’, राजकुमार राव का स्वैग देख खिलाड़ी कुमार ने भी बजाई ताली
Entertainment

जब अक्षय कुमार के शो पर पहुंचे ‘नकली सनी’, राजकुमार राव का स्वैग देख खिलाड़ी कुमार ने भी बजाई ताली

When 'fake Sunny' arrived on Akshay Kumar's show, Khiladi Kumar also clapped after seeing Rajkummar Rao's swag.

6 अप्रैल । बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और अभिनय को लेकर दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ते हैं। उनकी पुरानी फिल्मों के एक्शन और कॉमेडी सीन आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

हाल ही में अक्षय कुमार के क्विज शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में एक खास एपिसोड में राजकुमार राव, अर्चना पूरन सिंह और सान्या मल्होत्रा गेस्ट के रूप में नजर आएंगे।

इस शो के लेटेस्ट प्रोमो में राजकुमार राव ने 2004 की सुपरहिट फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ के सनी के किरदार का लुक अपनाया। उन्होंने कूल सनग्लासेज पहने और उसी खास अंदाज में एंट्री ली, जिससे पूरा माहौल मजेदार हो गया। उनके इस एनर्जी से भरे एक्ट को दर्शकों के साथ-साथ खुद अक्षय कुमार ने भी खूब सराहा।

इस दौरान सेट पर मौजूद अर्चना पूरन सिंह ने भी अपने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राजकुमार की तारीफ करते हुए कहा, “पाजी, क्या अक्षय किया आपने?”

यह एपिसोड दर्शकों के लिए न सिर्फ मजेदार रहेगा, बल्कि पुराने समय की यादें भी ताजा करेगा। अक्षय कुमार का ‘सनी’ किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है।

इस फिल्म में अक्षय कुमार ने ‘सनी’ नाम का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। उनका यह किरदार अपने मजेदार डायलॉग, फ्लर्टी अंदाज़ और सलमान खान के साथ उनकी मजेदार टक्कर के लिए आज भी याद किया जाता है। यही वजह है कि ‘विक्ड सनी’ का स्टाइल आज भी मीम्स और वीडियो के जरिए लोगों को हंसाता रहता है।

डेविड धवन द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में सलमान खान (समीर), अक्षय कुमार (सनी) और प्रियंका चोपड़ा (रानी) मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म अपने शानदार गानों, गोवा के खूबसूरत दृश्यों और कॉमेडी के लिए जानी जाती है, जो साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।

फिल्म की कहानी समीर (सलमान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी गुस्से वाली आदत के कारण मुसीबत में पड़ता है और गोवा में रानी (प्रियंका) से प्यार करता है। स्थिति तब मजेदार हो जाती है जब उसका रूममेट सनी (अक्षय) उसके जीवन में आकर उसकी मुश्किलें बढ़ा देता है।

Exit mobile version