N1Live Entertainment ‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’
Entertainment

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

When Sukhwinder Singh won Gulzar's heart with the lines "Na gilaaf, na lihaaf..." and then sang "Beedi Jalaile".

मल्टीस्टारर फिल्म ‘ओमकारा’ का लोकप्रिय गाना ‘बीड़ी जलाईले’ आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर बातचीत के दौरान सुखविंदर सिंह ने गाने को लेकर बड़ा खुलासा किया।

सुखविंदर सिंह ने कहा, ”शुरुआत में मैं ‘बीड़ी जलाईले’ गाने का हिस्सा नहीं था। मुझे फिल्म के एक दूसरे हिस्से की रिकॉर्डिंग के लिए बुलाया गया था। मैं सिर्फ टाइटल ट्रैक ‘धम-धम धड़म धरैया रे, सबसे बड़े लड़ैया रे, ओमकारा’ की कुछ लाइनें गाने के लिए स्टूडियो पहुंचा था।”

सुखविंदर ने बताया, ”रिकॉर्डिंग के दौरान प्रसिद्ध गीतकार गुलजार साहब ने संगीतकार विशाल ददलानी से मुझे इस गाने की कुछ लाइनें गाने के लिए कहा था। उनका मानना था कि शायद मेरी आवाज से गाने को नया रंग मिल जाए। इसके बाद मैंने गाना शुरु किया, ‘ना गिलाफ, ना लिहाफ, ठंडी हवा भी खिलाफ ससुरी’… ये लाइन गाने के बाद मुझे आगे भी गाने कहा गया, मैंने पूरी एनर्जी के साथ कुछ और लाइनों को रिकॉर्ड किया।”

गायक ने बताया, ”मेरी आवाज और अंदाज सभी को काफी पसंद आया और इस तरह मैं इस पूरे गाने का हिस्सा बन गया। यह सब इतना अचानक हुआ कि मुझे खुद भी विश्वास नहीं हो पाया था।” यह किस्सा सुनकर शो की जज और मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने सुखविंदर सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “आपकी आवाज में इबादत है, जब भी आप गाते हैं तो दिल से गाते हैं।”

श्रेया की बातों से सहमति जताते हुए विशाल डडलानी ने भी सुखविंदर सिंह की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुखविंदर की गायकी ने भारतीय संगीत को कई यादगार गीत दिए हैं, और उनकी आवाज किसी भी गीत को अलग पहचान देने की क्षमता रखती है। ‘इंडियन आइडल’ हर शनिवार और रविवार को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आता है और सोनी लिव पर भी स्ट्रीम होता है।

Exit mobile version