N1Live Entertainment ‘रक्तांचल 3’ के प्रमोशन पर अभिनेता निकितन धीर ने बताया, ‘मन का ‘मैं’ खत्म करना हो तो एक बार काशी जरूर आएं’
Entertainment

‘रक्तांचल 3’ के प्रमोशन पर अभिनेता निकितन धीर ने बताया, ‘मन का ‘मैं’ खत्म करना हो तो एक बार काशी जरूर आएं’

While promoting 'Raktanchal 3', actor Nikitin Dheer said, "If you want to shed the 'I' within, you must visit Kashi at least once."

लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज ‘रक्तांचल’ का सीजन-3 रिलीज होने के लिए तैयार है। प्रमोशन के लिए पूरी टीम वाराणसी पहुंची, जहां उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि ‘रक्तांचल 3’ दर्शकों को पहले से ज्यादा दमदार और रोमांचक कहानी देने वाला है। निर्देशक रितम श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी सीजन में वसीम की कहानी तीसरे पड़ाव पर पहुंच गई है। यह सीजन पिछले दशक की शुरुआत की कहानी है और प्रतिस्पर्धा समय के साथ और बढ़ती जा रही है।

उन्होंने काशी की तारीफ करते हुए बताया कि यहां बहुत अच्छा काम हुआ है और समय के साथ बेहतर परिवर्तन हुआ है, गंगा मैया का पानी काफी साफ हो गया है और यहां के लोग काफी प्रोफेशनल हैं, जिससे समय के साथ काम करना बेहद आसान हो जाता है। हमारे पास मंझे हुए एक्टर्स की टोली है। निकितन काफी कंडीशन एक्टर हैं। ये उन एक्टर्स में आते हैं, जो मेहनत करके आए और आगे अपने किरदार के लिए लगातार कर भी रहे हैं। हमारी टीम में ऐसे एक्टर शामिल हैं, जिन्हें मुझे डायरेक्शन देना नहीं पड़ता है।

वहीं, निकितन धीर ने बातचीत में बताया कि एक एक्टर के तौर पर हमारे लिए यही खूबसूरती है कि हम जो भी कैरेक्टर निभाते हैं, वह अलग होता है। उन्होंने कहा, “7 साल से वसीम खान (निकितन धीर का किरदार) भी अलग-अलग रूपों में आ रहे हैं। उन्हें भी दर्शकों की तरफ से प्यार मिल रहा है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि ऐसे कैरेक्टर हमारे लिए लिखे जाएं और हम अलग-अलग रूपों में आते रहें।”

अभिनेता ने काशी की सराहना करते हुए बताया कि अगर अपने मन का ‘मैं’ खत्म करना है या फिर जब कुछ समझ न आ रहा हो, तो एक बार काशी जरूर आएं। यहां आपको सीखने को मिलता है कि मौत सिर्फ एक ठहराव है, यह अंत नहीं है।

अभिनेता क्रांति प्रकाश झा ने बताया कि हमने सीरीज में एक लाइन जोड़ी है, “बाबा, बाबा, सब कहे पर मैया कहे न कोई, अब बाबा के दरबार में, मैया कहोगे तो हो जाएगा। इस बार सीजन बाकी से अलग है, जिसे देखने के बाद ही पता चलेगा। सीरीज में मेरा जो किरदार है, वह मुझसे बेहद अलग है, समानता यही है कि हम दोनों की माता हमारे लिए ब्रह्मांड हैं। उस किरदार में ढलने में मुझे काफी मुश्किल हुई थी, लेकिन हमारे निर्देशक ने उसे भी आसान बना दिया था।”

Exit mobile version