N1Live Entertainment कौन है वधूसुर, जिसका पता लगाने के लिए ‘भूत बंगले’ में पहुंचे अक्षय कुमार? रिलीज हुआ मजेदार टीजर
Entertainment

कौन है वधूसुर, जिसका पता लगाने के लिए ‘भूत बंगले’ में पहुंचे अक्षय कुमार? रिलीज हुआ मजेदार टीजर

Who is Vadhusur, whom Akshay Kumar visits in the "haunted bungalow" to find out? A fun teaser has been released.

12 मार्च । साल की बहुप्रतिक्षित, अक्षय कुमार की कॉमेडी और हॉरर से भरी फिल्म ‘भूत बंगला’ का मजेदार टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे देखने के बाद अब ट्रेलर और फिल्म के रिलीज का इंतजार कर पाना बहुत मुश्किल है।

टीजर में हर स्टारकास्ट की झलक ने फिल्म के लेवल और दर्शकों की उम्मीद को बढ़ा दिया है। तो चलिए जानते हैं कि टीजर में क्या खास है।

अक्षय कुमार की कॉमेडी और हॉरर से भरी फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर की शुरुआत ‘वधूसुर’ से होती है। हर कोई पूछ रहा है कि वधूसुर कौन है और लेकिन किसी नहीं पता कि वधूसुर की एंट्री जल्द ही होगी। टीजर में वधूसुर नाम के भूत की छवि आंशिक तौर पर दिखाई गई है लेकिन फिल्म की कहानी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है। टीजर में कॉमेडी से भरे डायलॉग की भरमार है और परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमेडी ने फिल्म में जान फूंक दी है। जबकि टीजर में तब्बू और वामिका गाबी की भी झलक देखने को मिली है।

टीजर की शुरुआत में अक्षय कुमार भूत के न होने पर यकीन करने की बात कहते हैं, लेकिन आखिरी तक भूत के नाम पर वे चीखने-चिल्लाने लगते हैं। कहानी मंगलपुर के एक भूतिया बंगले पर फिल्माई गई है, जहां शादी करना मना है। फिल्म का टीजर बहुत मजेदार है, लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ट्रेलर में वधूसुर की झलक देखने को जरूर मिलेगी।

बता दें कि फिल्म ‘भूत बंगला’ बेहद खास और मजेदार होने वाली है क्योंकि फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कॉमेडी से ओतप्रोत कई फिल्म दी है, जिन्हें आज भी लोगों का बहुत प्यार मिलता है। इस लिस्ट में फिर ‘हेरा-फेरी’, ‘हंगामा’, ‘हलचल’, ‘भूल-भलैया’ और ‘दे दना दन’ का नाम शामिल है। इन एवरग्रीन फिल्मों के दीवानों की कमी नहीं है यही वजह है कि फैंस भूत बंगला को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं।

भूत बंगला 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इससे पहले फिल्म का पहला गाना और कई मजेदार पोस्टर्स भी मेकर्स की तरफ से रिलीज किए जा चुके हैं।

Exit mobile version