February 23, 2026
Himachal

पांव फिसलने से गोबिंद सागर झील में गिरी महिला,ऐसे बचाई जान

ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के लठियाणी में पांव फिसलने से एक महिला गोबिंद सागर झील में गिर गई। महिला गुरुवार सुबह पूजा सामग्री प्रवाहित करने आई थी, लेकिन अचानक पांव फिसलने से झील में गिर गई। गनीमत रही कि वहां मौजूद लोगों ने महिला को गिरते हुए देख लिया। मछुआरों की मदद से महिला की जान बच गई। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला के परिजनों को सूचित कर आगामी कार्रवाई की।

Leave feedback about this

  • Service