March 16, 2026
Entertainment

यश चोपड़ा की विधवा पामेला यश चोपड़ा का 85 साल की उम्र में निधन

Pamela Yash Chopra.

मुंबई,  रोमांटिक फिल्मों के बादशाह यश चोपड़ा की विधवा पामेला चोपड़ा का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 85 साल की थीं। फिल्म जगत के एक सूत्र ने बताया कि वह कुछ सप्ताह से बीमार थीं और उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

पामेला के परिवार में उनके दो बेटे – फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा, जिनकी शादी अभिनेत्री रानी मुखर्जी से हुई है, और अभिनेता-निर्माता उदय चोपड़ा हैं।

पामेला सिंह प्रसिद्ध अभिनेत्री सिमी गरेवाल की चचेरी बहन थी। पामेला की शादी 1970 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बी.आर. चोपड़ा के छोटे भाई यश चोपड़ा से हुई थी।

कई राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित यश चोपड़ा का डेंगू के कारण 80 वर्ष की आयु में अक्टूबर 2012 में मुंबई में निधन हो गया था।

Leave feedback about this

  • Service