N1Live Entertainment ‘रामायण’ की यूनिवर्सल अपील पर बोले यश: “यह कहानी सीमाओं और संस्कृतियों से परे है”
Entertainment

‘रामायण’ की यूनिवर्सल अपील पर बोले यश: “यह कहानी सीमाओं और संस्कृतियों से परे है”

Yash on the universal appeal of 'Ramayana': "This story transcends borders and cultures"

15 अप्रैल । रामायण महाकाव्य पर आधारित कई फिल्में, धारावाहिक और नाट्य प्रस्तुतियां समय-समय पर बनती रही हैं। हर युग, हर पीढ़ी इस अमर कथा को अपने दृष्टिकोण, अपनी संवेदनाओं और अपनी तकनीकी क्षमताओं के साथ प्रस्तुत करती रही है।

इसी कड़ी में नितेश तिवारी जल्द ही ‘रामायण’ लेकर आ रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण) अहम किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में कन्नड़ सुपरस्टार यश ने सिनेमा कोन 2026 में फिल्म के बारे में बात की और रामायण की यूनिवर्सल अपील पर जोर दिया।

यश ने कहा, “रामायण में एक ऐसा तत्व है, जो लंबे समय तक आपके साथ रहता है। यही कारण है कि यह कहानी इतने लंबे समय से कायम है। यह सीमाओं से परे जाकर, लगभग संस्कृतियों से ऊपर उठकर लोगों के दिलों में बसी है। इसमें बहुत यूनिवर्सल बात है।”

उन्होंने आगे कहा, “आज की आधुनिक तकनीक के साथ बड़े पर्दे पर इसे देखना दर्शकों के लिए और भी अच्छा अनुभव होगा। दर्शक इसे सचमुच आत्मसात कर सकेंगे और ठीक वैसे ही आनंद ले सकेंगे, जैसा इस कहानी को देखने का असली मकसद है।”

फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी और यश की मॉन्सटर मिंड क्रिएशन के साथ मिलकर किया जा रहा है।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल करेंगे, साई पल्लवी, सनी देओल और रवि दुबे भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, लारा दत्ता और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। यह फिल्म दो भागों में आएगी, जो रामायण की पौराणिक कहानी को बड़े पैमाने पर प्रस्तुत करेगी।

फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर मिलकर तैयार कर रहे हैं। यह दोनों संगीतकारों के बीच क्रॉस-इंडस्ट्री सहयोग है। इसके अलावा, हॉलीवुड के प्रमुख स्टंट डायरेक्टर्स टेरी नॉटरी और गाइ नॉरिस ने फिल्म में भगवान और राक्षसों के बीच होने वाले युद्ध के लिए कोरियोग्राफी की है।

Exit mobile version