January 11, 2026
Himachal

हिमाचल समेत देश के 23 राज्यों में 10 और 11 अक्तूबर को तेज बारिश होने का येलो अलर्ट जारी

हिमाचल, मानसून विदा होने के बाद भी हिमाचल प्रदेश में बारिश लोगों को परेशान कर रही है। सर्दी ने भी दस्तक दे दी है। वहीं तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के अधिकतर शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 दो 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है। इससे खासकर ऊंचे क्षेत्रों में अभी से ही सर्दी का एहसास होने लगा है।केंद्रीय मौसम विभा ने हिमाचल समेत देश के 23 राज्यों में 10 और 11 अक्तूबर को तेज बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। राहत की बात यह है कि, आज प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो 13 अक्टूबर तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

देश के अन्य राज्यों के जो लोग पहाड़ों की सैर का मन बना रहे हैं, उन्हें ठंड को ध्यान में रखते हुए प्लानिंग करनी होगी। खासकर शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति, मनाली और चंबा के ऊंचे क्षेत्रों में जाने के लिए अपने साथ गर्म कपड़े रखने होंगे। धर्मशाला के न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा 5.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं सोलन में भी 5.8 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है। ​​​​​​प्रदेश में इन दिनों ​केलोंग का न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है।

Leave feedback about this

  • Service