March 30, 2026
Entertainment

‘आप मेरे दिल का सबसे खास हिस्सा हैं’, निधि झा ने यश कुमार के लिए लिखा खास मैसेज

‘You are the most special part of my heart’, Nidhi Jha writes a special message for Yash Kumar

29 मार्च । भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे सिर्फ अपनी फिल्मों के जरिए ही नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इन कड़ी में भोजपुरी सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस निधि झा भी एक ऐसे वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनका रोमांटिक अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, निधि झा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 90 के दशक के सुपरहिट गाने ‘परदेसी परदेसी’ पर रील बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनका अंदाज दिल को छू लेने वाला है। वह इस गाने के इमोशनल मूड को अपने एक्सप्रेशन के जरिए बेहद खूबसूरती के साथ पेश कर रही हैं। उनके चेहरे के हाव भाव लोगों को काफी पसंद आ रहे है।

लुक की बात करें तो इस वीडियो में निधि झा ने पीच कलर की कुर्ती पहनी हुई है, जो उनके ऊपर काफी जच रही है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है, जिससे उनका पूरा लुक और भी आकर्षक लग रहा है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में पति यश कुमार के लिए प्यार भरे शब्द लिखे, ”आप मेरे दिल का सबसे खास हिस्सा हैं, हम आपको बहुत प्यार करते हैं यश कुमार।”

अगर निधि झा और यश कुमार की लव स्टोरी की बात करें, तो यह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2016 में फिल्म ‘इंडिया वर्सेस पाकिस्तान’ के सेट पर हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। उस वक्त यश कुमार पहले से शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह थीं। इसी वजह से इस रिश्ते को लेकर काफी विवाद भी हुए और निधि झा पर घर टूटने के आरोप भी लगे।

समय के साथ हालात बदले और साल 2018 में यश कुमार और अंजना सिंह का तलाक हो गया। इसके बाद निधि और यश का रिश्ता खुलकर सामने आया। दोनों ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट किया और आखिरकार साल 2022 में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

Leave feedback about this

  • Service