N1Live National दिल्ली के वेलकम इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
National

दिल्ली के वेलकम इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Youth shot dead in Delhi's Welcome area, police investigating

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के वेलकम इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमानुल्लाह कुरैशी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 19 और 20 मई की दरम्यानी रात थाना वेलकम क्षेत्र में गोलीबारी की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम श्याम लाल कॉलेज के पास घटनास्थल पर पहुंची, जहां पता चला कि घायल अमानुल्लाह कुरैशी पुत्र मोहम्मद तस्लीम, निवासी गुरुद्वारा मोहल्ला, मौजपुर को उसके परिजन पहले ही गुरु तेग बहादुर अस्पताल लेकर जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर संख्या 233/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

मृतक के पिता तस्लीम ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सलमान की मां, सलमान, उसका भाई अक्षय नावेद शामिल है। इसके अलावा, सलमान जेडी का परिवार और उसका भाई काफिल भी इस वारदात में शामिल हैं। वे हमारे परिवार के सदस्यों की हत्या की साजिश रच रहे थे और हमें लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थीं। इस संबंध में मैंने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी थी।

उन्होंने आगे कहा कि हमें सूचना मिली थी कि आपके बच्चे की मौत हो गई है, लेकिन जब मैंने मौके पर पहुंचा तो पता चला की उसकी मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस पर मुझे पूरा भरोसा है, मेरी पूरी मदद करेगी, हमें उनसे कोई नाराजगी नहीं है।

Exit mobile version