March 23, 2026
Entertainment

ईद पर जरीन खान दुखी, इजरायल-ईरान के बीच चल रही जंग में मासूम लोगों की मौत से टूटी

Zareen Khan saddened on Eid, heartbroken by the loss of innocent lives in the ongoing Israel-Iran war

22 मार्च । सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जरीन खान भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

अभिनेत्री जरीन खान ने हाल ही में बताया था कि उनकी मां की तबीयत बहुत गंभीर है और वे आईसीयू में भर्ती हैं। हालांकि, अब ईद के पाक दिन भी अभिनेत्री दुखी हैं। उनका कहना है कि दुनिया में जो कुछ चल रहा है, वो उन्हें अंदर से तोड़ रहा है।

ईद के मौके पर जरीन खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर अपना दुख जाहिर किया है। अभिनेत्री का मानना है कि विश्व में होने वाली घटनाओं से सभी को प्रभावित होना चाहिए और अगर ऐसा नहीं है तो इंसानियत कम हो रही है। उन्होंने कहा, “ईद सेलिब्रेट करने का मन नहीं कर रहा है, लेकिन थोड़ी सी तैयार हुई हूं, लेकिन मेरा मन अंदर से बहुत दुखी है। मां की तबीयत बहुत खराब है और साथ ही विश्व में जो कुछ हो रहा है, वो तोड़ देने वाला है।”

अभिनेत्री ने आगे कहा, “लोगों का कहना है कि मुझे फर्क नहीं पड़ना चाहिए, लेकिन क्यों न पड़े? जो मासूम लोग मारे जा रहे हैं, वो हमारे ही लोग हैं। मैं किसी धर्म की बात नहीं कर रही, बल्कि इंसानियत की बात कर रही हूं। वे भले ही हमसे बहुत दूर हैं, लेकिन फर्क पड़ना चाहिए क्योंकि मासूम और बेगुनाह लोग मारे जा रहे हैं।” जरीन खान के वीडियो से साफ है कि वह इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से दुखी हैं।

बता दें कि अभिनेत्री की मां की तबीयत काफी समय से खराब चल रही है और वे काफी समय से अस्पताल में भी थीं, लेकिन फिलहाल वे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर आ गई हैं, लेकिन स्थिति में कुछ खास सुधार नहीं है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि जिंदगी उस मोड़ पर है कि टूटने का भी कोई ऑप्शन नहीं है, क्योंकि मां और छोटी बहन उन्हीं के सहारे हैं और वह घर की बड़ी बेटी हैं। ऐसे में जो भी हो जाए, खुद को संभालना ही होगा।

Leave feedback about this

  • Service