March 28, 2026
Entertainment

गोवा में बेटे के साथ छुट्टियां मनाती दिखीं जीनत अमान, बच्चों और पैरेंट्स को दी खास सलाह

Zeenat Aman was seen holidaying with her son in Goa, and gave special advice to children and parents.

28 मार्च । भारतीय प्रसिद्ध, प्रमुख और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक जीनत अमान, हिंदी सिनेमा की ऐसी दिग्गज अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने 1970 और 80 के दशक में हिंदी फिल्मों में ‘मॉडर्न’ और ‘ग्लैमरस’ हीरोइन की छवि को स्थापित किया। आज भी अभिनेत्री अपने ‘हरे रामा हरे कृष्णा’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ और ‘डॉन’ जैसी फिल्मों में अपनी जबरदस्त अभिनय के कारण दर्शकों के दिलों में बसती हैं।

जीनत अमान ने गुरुवार को इंस्टाग्राम’ पर कुछ खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “क्या मैं अकेली ऐसी मां हूं जो यह शिकायत करती है कि उसके बड़े बच्चे उसके साथ ज्यादा समय नहीं बिताते?”

उन्होंने लिखा, “मुझे ऐसा लग रहा था कि साथ में अच्छा समय न बिताने की मेरी शिकायत कोई सुन ही नहीं रहा, लेकिन जाहिर है मैं गलत थी। इस महीने की शुरुआत में, मेरे छोटे बेटे ने हमारे लिए ‘एल्सव्हेयर गोवा’ में मां-बेटे की एक छुट्टी बुक की और इससे मेरी आत्मा को पूरी तरह से सुकून मिला। यह ठीक वैसी ही आरामदायक, एकांत और शांत छुट्टी थी जिसकी मुझे बहुत ज्यादा चाहत थी।”

वो आगे लिखती हैं, “अगर आप किसी ऐसे बड़े बच्चे के माता-पिता हैं, जो बहुत ज्यादा व्यस्त रहता है, तो यह आपके लिए एक इशारा है कि आप उससे थोड़ा ध्यान देने की मांग करें और अगर आप खुद एक बड़े बच्चे हैं, तो यह याद दिलाना है कि आपके माता-पिता हमेशा आपके साथ नहीं रहेंगे। साथ बिताए गए समय को यादगार बनाएं।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं अभी भी अपनी छुट्टी के बाद की खुशी में डूबी हुई हूं और मैं डेंजिल और एल्सव्हेयर की उनकी टीम को दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने समुंद्र के किनारे इतनी शांत और सुकून भरी जगह बनाई।”

अभिनेत्री फैंस को कहती हैं, “तस्वीरों का आनंद लें और इस हफ्ते अपने माता-पिता के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें।”

Leave feedback about this

  • Service