N1Live National जुबेर ने धर्म पूछकर सुरक्षा गार्ड पर किया था हमला, महाराष्ट्र सरकार ने एटीएस को जांच सौंपी
National

जुबेर ने धर्म पूछकर सुरक्षा गार्ड पर किया था हमला, महाराष्ट्र सरकार ने एटीएस को जांच सौंपी

Zuber had attacked the security guard after asking about his religion; Maharashtra government handed over the investigation to ATS

मुंबई से सटे मीरा रोड के नया नगर इलाके में जैब अंसारी द्वारा दो सुरक्षा गार्डों को धर्म पूछने के बाद चाकू से हमला कर दिया गया था। अब इस केस को पूरी तरह से एटीएस को हैंडओवर कर दिया गया है। धार्मिक जिहादी एंगल आने के बाद सरकार ने नया नगर पुलिस स्टेशन को इस केस को एटीएस को सौंप दिया है।

मुंबई से सटे मीरा रोड के नया नगर में जुबेर अंसारी ने चाकू से सुरक्षा गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो पर हमला कर दिया था। जुबेर द्वारा हिंदू होने पर और कलमा न पढ़ पाने की वजह से हमला किया गया था। एटीएस ने जुबेर के घर की तलाशी ली है, जहां पर आईएसआईएस से जुड़े साहित्य और कई अन्य इस्लामिक साहित्य मिले हैं। लोन वुल्फ जैसे विषय से जुड़े साहित्य भी पाए गए हैं। फिलहाल जुबेर के माता-पिता अभी भी अमेरिका में हैं। सरकारी महकमा आधिकारिक तौर पर जानकारी एंबेसी के जरिए देने की व्यवस्था कर रहा है। जुबेर क्या किसी आतंकी संगठन के संपर्क में था या कोई उसका हैंडलर था, इसकी जांच की जा रही है।

वहीं, मीरा रोड नया नगर हमले के मामले पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोलापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “यह युवक अमेरिका में रह रहा था और हाल ही में यहां आया था। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह कट्टरपंथी विचारधारा की ओर आकर्षित हो गया था और उसने कथित तौर पर ‘जिहाद’ के नाम पर हिंदू समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाने के इरादे से हमला किया। यह मामला फिलहाल आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच के अधीन है और राज्य सरकार दोनों एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रही है।”

वहीं, भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों से महाराष्ट्र में जिहादी प्रवृत्ति बढ़ रही है। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सुरक्षा गार्ड मिश्रा का ऑपरेशन हुआ है। मैंने अस्पताल जाकर उनकी हालत देखी और उनके परिवार से बात की। हालांकि अभी उनको होश नहीं आया है।

मीरा रोड के नयानगर इलाके में चाकू हमले के आरोपी जुबैर अंसारी जिस इमारत में रहते थे, उसके चौकीदार ने कहा, “वह किसी से बात नहीं करता था। वह अपने आप में और अपने काम में मग्न रहते थे। मैं यहां चार महीने से हूं, इसलिए मैं उन्हें तब से जानता हूं। जब भी हम उन्हें देखते थे, वह अकेले ही होते थे।”

मीरा-भयंदर (ठाणे) से भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने कहा, “जैद ज़ुबेर अंसारी नाम के एक युवक ने दो हिंदू सुरक्षा गार्डों पर जानलेवा हमला किया। एक गार्ड गंभीर रूप से घायल है, जबकि दूसरा खतरे से बाहर है। हमला करने से पहले जैद ने दोनों से उनकी जाति और धर्म पूछा था, यह बहुत निंदनीय है। आरोपी को 24 घंटे के अंदर एटीएस ने हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है। आरोपी ने किसके इशारे पर इस वारदात को अंजाम दिया, इसको लेकर एटीएस पूछताछ कर रही है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा।

Exit mobile version