पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस को बड़ा तोहफा दिया है। आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने खेल कोटे से 24 एसएचओ को पदोन्नत किया है। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें पदोन्नत किया है। इन अधिकारियों की पदोन्नति 2011 से लंबित थी।
आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार दो दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद सभी पदोन्नत अधिकारियों को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर आमंत्रित किया था और चाय पार्टी का आयोजन किया था।
उन्होंने सभी अधिकारियों को अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री मान ने उनकी पदोन्नति पर उन्हें बधाई दी और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।