June 15, 2026
National

मोदी सरकार के 12 साल: ‘सबका साथ, सबका विकास’ से ‘नए भारत’ तक का सफर, भूपेंद्र चौधरी ने गिनाईं उपलब्धियां

12 Years of the Modi Government: The journey from ‘Sabka Saath, Sabka Vikas’ to ‘New India’ — Bhupendra Chaudhary lists achievements.

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को केवल नारा नहीं रहने दिया, बल्कि उसे जनआंदोलन का रूप दिया है।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने डिजिटल गवर्नेंस, गरीब कल्याण, किसानों के हित, बुनियादी ढांचे के विकास, आंतरिक सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार की प्राथमिकता हमेशा गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का कल्याण रही है। लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री ने सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर कर यह संदेश दिया कि किसानों का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। डिजिटल गवर्नेंस और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सरकारी सहायता सीधे लोगों के बैंक खातों में पहुंचाई गई। इससे फर्जी लाभार्थियों को हटाने में मदद मिली और करीब 4.31 लाख करोड़ रुपए गलत हाथों में जाने से बचाए गए।

गरीब कल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए नेताओं ने बताया कि जनधन योजना के तहत 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिनमें 32 करोड़ से अधिक खाते महिलाओं के हैं। वहीं 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा दी जा रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक हेल्थ कार्ड जारी किए गए हैं, जबकि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 58 करोड़ से अधिक लोगों को सुरक्षा कवच मिला है।

आवास और बुनियादी सुविधाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं। उज्ज्वला योजना के माध्यम से 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिले हैं। वहीं जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से अधिक घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया गया है और स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ है।

रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत 74 लाख से अधिक लोगों को ऋण दिया गया है। वहीं मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी 57 करोड़ से अधिक ऋण वितरित किए गए। पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिए 30 लाख से अधिक कारीगरों और पारंपरिक कामगारों को लाभ पहुंचाया गया है।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि आज देश की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा पहले से अधिक मजबूत हुई हैं। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाइयों ने दुनिया को यह संदेश दिया कि नया भारत आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों पर चुप नहीं बैठता, बल्कि उसका मुंहतोड़ जवाब देता है।विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश में सबसे अधिक एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन चुका है। देश में हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 164 से अधिक हो गई है। उड़ान योजना के माध्यम से आम लोगों के लिए हवाई यात्रा सुलभ हुई है।

रेलवे क्षेत्र में हुए बदलावों को भी बड़ी उपलब्धि बताया गया। नेताओं ने कहा कि देशभर में 99.6 प्रतिशत से अधिक ब्रॉडगेज रेल मार्गों का विद्युतीकरण हो चुका है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1,337 से अधिक रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। वहीं देश के विभिन्न हिस्सों में 164 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का सफल संचालन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने केवल आंकड़ों का रिकॉर्ड नहीं बनाया, बल्कि एक मजबूत, आत्मनिर्भर, विकसित और आत्मविश्वासी भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

Leave feedback about this

  • Service