September 20, 2024
Haryana

हरियाणा में मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे

नई दिल्ली, हरियाणा में मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके कारण रेल यातायात उस मार्ग पर बाधित हो गया। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रविवार सुबह 10 बजे के आसपास हुआ। मालगाड़ी के आठ डिब्बे सुबह 10 बजे के करीब पटरी से उतर गए जिसके चलते दिल्ली-रोहतक रेलवे लाइन पर यातायात बाधित हो गया। ये दुर्घटना खरावड़ रेलवे स्टेशन के पास हुई है। दुर्घटना के बाद रेलवे ट्रैक पूरी तरीके से ब्लॉक हो गया है। रेलवे की तरफ से मालगाड़ी के डिब्बों को हटाने की कवायद की जा रही है ताकि जल्द से जल्द दिल्ली-रोहतक रेलवे मार्ग पर बाधित रेल यातायात को सुचारू रूप से शुरू किया जा सके।

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के खरावड़ स्टेशन पर मालगाड़ी के डिरेल होने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसके कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेल सेवाएं प्रभावित हैं। गाड़ी संख्या 12482, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेल सेवा दिनांक रविवार को रोहतक तक संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा रोहतक-दिल्ली के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14732, बठिंडा-दिल्ली रेलसेवा रोहतक तक संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा रोहतक -दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12481, दिल्ली-श्रीगंगानगर रेलसेवा रोहतक से संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 14731, दिल्ली-बठिंडा रेलसेवा भी रोहतक से संचालित होगी, अर्थात यह दिल्ली-रोहतक के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Leave feedback about this

  • Service