May 8, 2024
Entertainment

प्रियंका चोपड़ा ने थ्रोबैक वीडियो साझा करके मनाया स्वतंत्रता दिवस

मुंबई, आजादी के 75वें बर्षगाठं पर हर कोई जश्न मना रहा है और सबको शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए सदेंश साझा कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हो गई हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने रविवार शाम को ‘हर घर तिरंगा’ पहल के तहत अपने आवास मन्नत पर भारतीय तिरंगा फहराया।

तो वहीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में एक वीडियो शेयर किया।

वीडियो में एक पुराने अखबार को पेपर कटिंग दिखाया गया है, जिसने भारत को आखिरकार स्वतंत्र दर्जा मिलने की सूचना दी थी। शीर्षक था, “इंडिया इंडिपेंडेंट: ब्रिटिश रूल एंड्स।”

अखबार की कटिंग के बाद अतीत में दिल्ली के लाल किले में भारतीय तिरंगे की एक मोनोक्रोम क्लिप फहराई जाती है, इसके बाद ध्वजारोहण का रंगीन वीडियो क्लिप वर्तमान दिन को दर्शाता है। प्रियंका ने वीडियो पर लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार पर्दे पर ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस’ में नजर आई थीं। वह रूसो ब्रदर्स की अपकमिंग सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी।

Leave feedback about this

  • Service