October 27, 2026
Entertainment

‘बिग बॉस 16’ : गोरी नागोरी शो से बाहर

Gori Nagori

मुंबई,  डांसर और स्टेज परफॉर्मर गोरी नागोरी, जिन्हें ‘राजस्थानी और हरियाणवी शकीरा’ के नाम से जाना जाता है, उन्हें दर्शकों से कम वोट मिलने के बाद विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ से बाहर निकलने का रास्ता दिखा दिया गया है। गोरी को प्रियंका चौधरी और अर्चना गौतम के खिलाफ घरवालों ने नॉमिनेट किया था, जिन्हें साथी हाउसमेट शिव ठाकरे के साथ विवाद होने के बाद सप्ताह के मध्य में घर छोड़ने के लिए कहा गया।

राजस्थान के नागौर में जन्मीं गोरी ने राजस्थानी गीत ‘ले फोटो ले’ से लोकप्रियता हासिल की। बाद में उन्हें कुछ गानों में देखा गया, जिनमें ‘गंदेरी’, ‘पोने की बहू’ और ‘कमर तोड़ बेटेली’ शामिल हैं।

Leave feedback about this

  • Service