अंकिता भंडारी हत्याकांड में चर्चा में आईं उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद अब ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी दीपिका राठौड़ का बड़ा बयान सामने आया है। दीपिका राठौड़ ने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया है और उर्मिला सनावर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दीपिका राठौड़ ने आरोप लगाया कि उर्मिला सनावर लंबे समय से उन्हें और उनके परिवार को ब्लैकमेल कर रही थीं और परिवार की छवि खराब करने की कोशिश कर रही थीं। हाल ही में उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई और पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई।
दीपिका के मुताबिक, 24 अक्टूबर को उर्मिला सनावर ने उन्हें फोन किया और पांच करोड़ रुपए की मांग की। साथ ही परिवार की रविदास पीठ को अपने नाम कराने का दबाव बनाया। मांग पूरी न होने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी गई।
इस पूरे मामले पर दीपिका राठौड़ ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “उर्मिला सनावर ने मुझे परसों फोन किया और कहा कि हमारी जो रविदास पीठ है, उसे अपने पिताजी से कहकर मेरे नाम करवा दो और अपने पिताजी से मुझे पांच करोड़ रुपए नकद दिलवा दो। उन्होंने इस प्रकार की डिमांड रखी और कहा कि अगर तुम नहीं करवाओगी तो मैं तुम्हें जान से मरवा दूंगी।”
उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा, “बहुत अच्छा लगा कि उत्तराखंड पुलिस ने मेरी गुहार को तुरंत सुना और तत्काल कार्रवाई की। कार्रवाई होना बहुत जरूरी था। चाहे मैं हूं या कोई अन्य महिला या पुरुष, अगर किसी के साथ इस तरह की घटना होती है तो आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए, उस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।”
उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार उर्मिला से मिली थीं, तब भी उन्होंने अपने बच्चों पर केस कर रखा था। उनके खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं और उन्होंने कई लोगों पर केस किए हुए हैं। दीपिका ने कहा, “मुझे लगता है कि वह लोगों को परेशान करके खुश होती हैं। जब लड़कियां रोती हैं तो उन्हें मजा आता है। जब वह देखती हैं कि कोई लड़की परेशान है तो उन्हें अच्छा महसूस होता है।”
—


Leave feedback about this