March 17, 2026
Entertainment

रश्मिका मंदाना की हल्दी रस्म बनी ‘होली’ मस्ती का जश्न, बालों में अब भी है असर

Rashmika Mandanna’s Haldi ceremony turns Holi into a fun celebration, her hair still in tact

17 मार्च । बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया में पिछले कुछ समय से सबसे चर्चित शादी में से एक है तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा और कन्नड़ की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की शादी। शादी राजस्थान के ऐतिहासिक शहर उदयपुर के होटल में हुई। यहां कई रस्मों को पूरा किया गया, इन्हीं में से एक है हल्दी रस्म, जिसकी तस्वीर सोमवार को रश्मिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की और कैप्शन में हल्दी की यादों को बेहद मजेदार अंदाज में बयां किया।

रश्मिका के कैप्शन में लिखा, ”हल्दी रस्म, हमें होली की तरह रंगीन और मस्ती भरी लगी थी। यह हल्दी और होली दोनों का मजा था। हम रंग में पूरी तरह डूबे हुए थे और अब भी मेरे बालों में इसका रंग बचा हुआ है। और हां, उस दिन मैंने सारी गेम्स भी जीतेी थीं। मेरी टीम ब्राइड ने मेरी बहुत मदद की। यह सिर्फ जानकारी के लिए है कि विजय भी उस दिन टीम ब्राइड का हिस्सा थे।”

रश्मिका ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि आईटीसी होटल उदयपुर में उनकी शादी संपन्न हुई और उन्हें इस जगह की सुविधा और माहौल बेहद पसंद आया। उन्होंने लिखा, ”मैं बहुत खुश हूं कि हमने यहां शादी की, क्योंकि यह बिल्कुल परफेक्ट है। माहौल, स्टाफ, सेवा, खाना, सब कुछ परफेक्ट था। हम सभी फिर जल्द ही वापस आएंगे, अगर और कुछ नहीं तो बस आपसे मिलने के लिए जरूर आएंगे।”

उन्होंने समारोह के डिजाइन और आयोजन के लिए डिजाइनर अनामिका खन्ना का धन्यवाद भी किया।

उन्होंने लिखा, ”अनामिका खन्ना… हमारे भरोसे को असलियत में बदलने के लिए धन्यवाद। हम आपसे प्यार करते हैं। यह तो हमारे साथ के सफर की बस शुरुआत है।”

रश्मिका के इस पोस्ट पर फैंस भरपूर प्यार और प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘रश्मिका और विजय दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं।’

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह हल्दी समारोह वाकई मजेदार दिख रहा है।’ अन्य ने लिखा, ‘फिल्मी शादी की असली झलक देखने को मिली।’

बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी सेरेमनी में शादी की थी। शादी की रस्में कोडवा परंपरा और सामान्य हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न की गईं।

Leave feedback about this

  • Service