March 26, 2026
National

घुसपैठियों के माध्यम से देश की जनता का हक छीन रहीं ममता बनर्जीः रामकृपाल यादव

Mamata Banerjee is snatching the rights of the people of the country through infiltrators: Ramkripal Yadav

26 मार्च । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने महागठबंधन, कांग्रेस और पश्चिम बंगाल चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री ने दावा किया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी।

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, “महागठबंधन में शामिल दल, चाहे कांग्रेस हो या अन्य, समन्वित नहीं हैं और उनमें एकता नहीं है। कांग्रेस पार्टी का भविष्य पहले ही समाप्त होता दिख रहा है। यह आरजेडी की अनुयायी रही है। मेरा मानना ​​है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी का प्रभाव समाप्त हो जाएगा और इसके साथ ही इसके सहयोगी दल भी कमजोर पड़ जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी विभाजनकारी राजनीति में विश्वास करती हैं। घुसपैठियों के माध्यम से भारत की जनता का हक छीन रही हैं। इन्हीं लोगों के जरिए सत्ता में आना चाहती हैं। ममता बनर्जी का असली चेहरा सामने आ चुका है। भारतीय जनता पार्टी मारती नहीं है, मारने वालों को सजा देती है। भाजपा संविधान के मुताबिक काम करती है। हम अंबेडकर को मानने वाले हैं और सबका ख्याल रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र है, ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’। इसी आधार पर 2014 से लगातार जनता की सेवा कर रहे हैं जबकि ममता दीदी सिर्फ मेवा खाने में विश्वास रखती हैं। इस बार ममता बनर्जी से सत्ता छिनने वाली है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को संसद में हुई सर्वदलीय बैठक में कहा था कि भारत पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं है और हम किसी के लिए भी मध्यस्थता नहीं करते हैं। इस सवाल पर उन्होंने कहा, “पाकिस्तान आतंकवादियों को संरक्षण देता है और अनगिनत तरह की उथल-पुथल से गुजर रहा है। यह खुद को संभालने में सक्षम नहीं रहा है। दुनिया जानती है कि भारत के साथ उसके किस तरह के संबंध हैं। अन्य देशों के साथ भी उसके संबंध ठीक नहीं हैं।”

इसके साथ ही रामकृपाल यादव ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में पहले जंगलराज था, लोग शाम होते ही घरों में दुबक जाते थे। बिहार में अब सुशासन है और लोग बेफिक्र होकर रात में भी घरों से बाहर निकलते हैं।

Leave feedback about this

  • Service