March 30, 2026
Entertainment

आईसीयू में भर्ती पिता ने वरुण धवन को सिखाया कठिन समय में ‘फाइटबैक’ का सबक

Varun Dhawan’s ICU-admitted father teaches him to fight back during tough times

30 मार्च । वरुण धवन को बॉलीवुड का सबसे चुलबुला स्टार माना जाता है, जो अपनी एनर्जी से अपने किरदार में जान डालने की क्षमता रखते हैं। वरुण धवन के लिए बीता कुछ समय बेहद मुश्किलों भरा, क्योंकि उन्होंने अपने बीमार पिता को आईसीयू में देखा। हालांकि वो पल उनके लिए और अधिक शक्ति देने वाला था।

वरुण धवन ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर के बारे में बात की। उन्होंने इंस्टास्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो किसी पोडकास्ट में अपने बुरे समय के बारे में बात कर रहे हैं। वे बताते हैं कि कैसे आईसीयू के बेड पर पड़े उनके पिता डेविड धवन ने उन्हें काम पर जाने के लिए कहा था, क्योंकि फिल्म पर प्रोड्यूसर का पैसा लगा है। वरुण ने इमोशनल होकर बताया, “वो पल हेल्पलेस फील कराने वाला होता है। उस वक्त भी उनके पैशन और काम के प्रति ईमानदारी ने मुझे अंदर से हिला कर रख दिया।”

अभिनेता आगे कहते हैं, “आईसीयू के बेड पर पड़े मेरे पिता मुझे काम पर जाने के लिए बोल रहे थे। हम नहीं जानना चाहते थे, लेकिन उनका कहना था कि प्रोड्यूसर का पैसा बर्बाद हो जाएगा। उनकी बातों ने मुझे अजीब सी शक्ति दी और प्रेरित किया। उस वक्त मैंने सीखा कि खराब से खराब परिस्थिति में भी फाइटबैक करना कितना जरूरी है।”

इससे पहले वरुण धवन ने अपनी बेटी लारा की बीमारी का जिक्र किया था। अभिनेता ने बताया था कि डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया की वजह से उनकी बेटी को चलने-फिरने में परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन एक प्रोसिजर के बाद वह पहले से काफी ठीक हो गई है। अभिनेता ने खुलासा किया कि इस परेशानी में कूल्हा हिप सॉकेट से बाहर निकल जाता है और एक लंबा और छोटा हो जाता है। जब लारा डेढ़ साल की थी, तब हमें इस परेशानी के बारे में पता चला था।

वरुण धवन ने सभी माता-पिता से गुजारिश करते हुए कहा कि बच्चे की ग्रोइंग एज में उनका खास ख्याल रखें और उनकी मूमेंट पर भी फोकस रखें।

Leave feedback about this

  • Service