April 9, 2026
Entertainment

शंकर महादेवन के टैलेंट के आगे झुके रणवीर सिंह, ‘सजदे’ गाने पर बनाई रील

Ranveer Singh bows down to Shankar Mahadevan’s talent, makes a reel on the song ‘Sajde’

9 अप्रैल । बॉलीवुड में जब अभिनेता और संगीतकार एक साथ किसी गाने पर नजर आते हैं, तो फैंस के लिए वह पल खास बन जाता है। इस कड़ी में सुपरस्टार रणवीर सिंह और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दोनों कलाकार गाने की धुन और मस्ती में खोए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में दोनों कलाकार ‘सजदे’ गाना गाते दिख रहे हैं, जो 2014 की बॉलीवुड फिल्म ‘किल दिल’ का है। इस गाने ने अपनी रिलीज के 12 साल बाद भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा और अब यह फिर से ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में रणवीर सिंह शंकर महादेवन के हाई-लेवल सिंगिंग को मैच करने की कोशिश करते दिख रहे हैं, लेकिन आखिर में वह उनकी आवाज और हुनर के आगे झुक जाते हैं। इस पल ने दर्शकों को खूब हंसाया।

शंकर महादेवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘आई लव यू, रणवीर!’ इसी पर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए जवाब दिया, ‘आईएलवाईएसएम’, यानी ‘आई लव यू सो मच’।

रणवीर सिंह की हाल की फिल्में ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इंटरनेट और थिएटर्स दोनों पर हिट रही हैं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हासिल की। दोनों फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाईं।

अब बात करते हैं उस गाने ‘सजदे’ की, जिसे वीडियो में गाया गया; यह ‘किल दिल’ फिल्म से है, और यह फिल्म एक बॉलीवुड एक्शन-रोमांस थी। फिल्म 14 नवंबर 2014 को रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन शाद अली ने किया, और इसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अली जफर, परिणीति चोपड़ा और गोविंदा ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं।

गाने ‘सजदे’ को अरिजीत सिंह और निहिरा जोशी ने अपनी आवाज दी जबकि इसके बोल गुलजार ने लिखे। म्यूजिक की कंपोजिशन शंकर महादेवन, एहसान नूरानी और लॉय मेंडोसा ने मिलकर की।

Leave feedback about this

  • Service