महाराष्ट्र एटीएस (एंटी-टेररिस्ट स्कवायड) का ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी रहा। महाराष्ट्र में पांच अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान एक अंतरराष्ट्रीय वॉट्सऐप ग्रुप का पता चला है, जिसमें पाकिस्तान और खाड़ी देशों सहित विभिन्न देशों के लोगों के शामिल होने की खबर है।
इससे पहले महाराष्ट्र एटीएस ने रत्नागिरी जिले के राजापुर में रहने वाले एक शिक्षक से कई घंटों तक पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद शिक्षक को छोड़ दिया गया था। जांच एजेंसी को एक वॉट्सऐप ग्रुप के बारे में जानकारी मिली थी जिसमें विभिन्न देशों के लोग शामिल हैं।
ग्रुप में धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों की मौजूदगी की भी बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि ग्रुप में धार्मिक विषयों पर चर्चा होती थी। जांच एजेंसी को शक है कि यह वॉट्सऐप ग्रुप आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, अभी तक इस कनेक्शन की पुष्टि के लिए कोई ठोस जानकारी या सबूत सामने नहीं आया है।
फिलहाल एटीएस अपनी जांच जारी रखे हुए है। महाराष्ट्र में पांच अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है और लोगों से पूछताछ की जा रही है। एजेंसी का फोकस वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़े लोगों, उनकी गतिविधियों और संभावित संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाने पर है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।
इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र एटीएस ने इस मामले के सिलसिले में रत्नागिरी जिले के राजापुर में रहने वाले एक टीचर से कई घंटों तक पूछताछ की थी। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद टीचर को छोड़ दिया गया जबकि उस व्हाट्सऐप ग्रुप की जांच जारी रही, जिसमें अलग-अलग देशों के सदस्य शामिल थे। जांच एजेंसी को मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रुप में धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग भी सदस्य के तौर पर शामिल थे।


Leave feedback about this