April 9, 2026
Entertainment

मिलिंद सोमन ने लहरों को चीरते हुए तय किया 20 किलोमीटर का सफर

Milind Soman braves the waves to cover a distance of 20 km.

9 अप्रैल । फिटनेस आइकन और मशहूर अभिनेता मिलिंद सोमन ने एक बार फिर अपनी शानदार फिटनेस का जोरदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने समुद्र में 20 किलोमीटर की तैराकी लगभग 8 घंटे में पूरी की। मिलिंद ने इसे अपने जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में से एक बताया है।

मिलिंद ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें दोस्तों के साथ उनकी पत्नी अंकिता कोंवर भी नजर आ रही हैं।

मिलिंद ने पोस्ट के साथ लिखा, “समुद्र में लंबी दूरी तक तैरना सबसे शानदार अनुभवों में से एक है। यह बहुत अनिश्चित होता है। लहरें, मौसम और पानी की धाराएं मिलकर इसे एक रोमांचक साहसिक यात्रा बना देती है।”

उन्होंने पत्नी अंकिता कोंवर का खासतौर पर शुक्रिया अदा किया। साथ ही, अंकिता ने भी इसमें भाग लिया। मिलिंद ने लिखा, “अंकिता कोंवर का बहुत-बहुत धन्यवाद।”

इसी के साथ ही, मिलिंद ने अपने दोस्तों एलियास, निकोल और मिहिर का भी आभार जताया, जो ओपन वाटर स्विम क्लब से हैं। ये दोस्त पूरे समय उनके साथ रहे और उनका साथ देते रहे।

मिलिंद और उनकी पत्नी फिटनेस का बहुत ध्यान रखते हैं। वे दोनों नियमित रूप से दौड़ते हैं, तैरते हैं और साइकिलिंग करते हैं। मिलिंद सोमन ने ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी शुरुआत मॉडलिंग से ही की थी, लेकिन उन्हें पहचान फेमस पॉप सिंगर अलीशा चिनॉय के म्यूजिक वीडियो से मिली थी। इसके बाद उन्होंने अभिनय की तरफ भी रुख किया। मिलिंद ने साल 2000 में आई फिल्म ‘तरकीब’ की बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी थी। इसके बाद वो दो सालों तक फिल्मों से दूर रहे।

मिलिंद वेब सीरीज ‘काट्टान’ से अभिनय में वापसी कर चुके हैं। इसमें वह विजय सेतुपति के साथ नजर आए थे। सीरीज में मिलिंद ने रहस्यमयी भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा मिलिंद के पास कई अन्य प्रोजेक्ट भी हैं, जिसके बारे में उन्होंने कोई खास जानकारी साझा नहीं की है।

Leave feedback about this

  • Service