April 13, 2026
Entertainment

‘धुरंधर द रिवेंज’ की सफलता के बीच रणवीर सिंह ने की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात

Amidst the success of ‘Dhurandhar The Revenge’, Ranveer Singh met RSS chief Mohan Bhagwat.

13 अप्रैल । अभिनेता रणवीर सिंह फिलहाल अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सक्सेस को इन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म अब तक 1671 करोड़ का कलेक्शन जुटाने में कामयाब हुई है। इसी बीच अभिनेता को आरएसएस के हेड क्वार्टर में देखा गया। इस दौरान रणवीर सिंह सिंपल व्हाइट कुर्ता-पजामा में दिखे।

रणवीर सिंह हाल ही में नागपुर में आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार गोलवलकर स्मृति स्थल व स्मारक स्थल पहुंचे और फिर मोहन भागवत से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि मुलाकात का यह सिलसिला 4 घंटे तक चला। अभिनेता शाम 4 बजे नागपुर में आरएसएस के हेडक्वार्टर पहुंचे थे और करीब 8 बजे वहां से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। हालांकि दोनों के बीच किन विषयों को लेकर बातचीत हुई, यह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मुलाकात में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता और संघ के प्रभावी कामकाज को लेकर विस्तार में बातचीत हुई है। सोशल मीडिया पर भी अभिनेता के नागपुर जाने और मोहन भागवत से मिलने की फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं।

इससे पहले अभिनेता संघ की स्थापना के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रखे गए कार्यक्रम का भी हिस्सा बने थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी वीडियो जारी कर संघ को 100 साल पूरे होने की बधाई दी थी। रणवीर सिंह संघ के कार्य और कार्य करने के तरीके से बहुत प्रभावित हैं।

अभिनेता की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की वजह से हर तरफ चर्चा हो रही है। फिल्म में अभिनेता की एक्टिंग और एक्शन दोनों की भर-भर कर तारीफ हो रही है। फिल्म का हर किरदार शानदार रहा। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद अभिनेता की यह पहली सुपरहिट फिल्म रही है, जिससे 1671 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। अभी तक यह रिकॉर्ड बाहुबली-2 और पुष्पा-2 जैसी फिल्मों के नाम रहा है, लेकिन फिल्म इनका रिकॉर्ड तोड़ने के भी बहुत करीब है।

Leave feedback about this

  • Service