April 16, 2026
Entertainment

नागों की रहस्यमयी दुनिया से अगले साल उठेगा पर्दा, इस दिन रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की ‘नागजिला’

The mysterious world of snakes will be revealed next year; Kartik Aaryan’s ‘Naagzilla’ will release on this day.

15 अप्रैल । बॉलीवुड में इन दिनों अलग और अनोखी कहानियों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। दर्शक अब सिर्फ रोमांस या एक्शन ही नहीं, बल्कि नई ताजगी से भरी कहानियां देखना पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्म ‘नागजिला’ काफी चर्चा में है, जो कॉमेडी और एडवेंचर का मजेदार मिश्रण लेकर आ रही है।

खास बात यह है कि फिल्म में सांपों की रहस्यमयी दुनिया को भारतीय लोककथाओं के साथ जोड़ा गया है। इस फिल्म के जरिए कार्तिक आर्यन एक बार फिर बड़े पर्दे पर नए अंदाज में नजर आने वाले हैं।

फिल्म के निर्माताओं ने इसका पोस्टर जारी करते हुए इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। अब यह फिल्म 12 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इसे 4 अगस्त 2026 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। पोस्टर सामने आते ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले ‘फुकरे’ जैसी फिल्में बनाई हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आई थीं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ‘नागजिला’ भी उसी तरह हंसी और रोमांच से भरपूर होगी।

फिल्म की कहानी भारतीय लोककथाओं पर आधारित है, जिसमें रूप बदलने वाले नागों की दुनिया दिखाई जाएगी। यह विषय अपने आप में काफी रोचक है और दर्शकों को एक नई दुनिया में ले जाने का वादा करता है।

फिल्म के निर्माण में करण जौहर, महावीर जैन, आदर पूनावाला, अपूर्वा मेहता और अन्य निर्माता शामिल हैं।

कार्तिक ने फिल्म की घोषणा पिछले साल एक वीडियो के जरिए की थी, जिसमें वह एक रहस्यमयी जगह पर नजर आए, जहां चारों तरफ सांप ही सांप थे। इस वीडियो ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ”अब तक लोगों ने इंसानों की कहानियां देखी हैं, लेकिन अब नागों की कहानी देखने के लिए तैयार हो जाएं। ‘नागजिला’ नाग लोक का पहला कांड। फन फैलाने आ रहा हूं मैं।”

Leave feedback about this

  • Service