April 16, 2026
Entertainment

फिल्मों में आने से पहले थिएटर में बहुत कुछ सीखा : अनु अग्रवाल

Learned a lot in theatre before entering films: Anu Aggarwal

15 अप्रैल । 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने बुधवार को एक खास अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि अभिनय की दुनिया में आने से पहले उन्होंने किस तरह से अपने आप को तैयार किया था।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने शुरुआती दिनों की कहानी लिखी। उन्होंने बताया कि फिल्मों में आने से पहले वे थिएटर में काम करती थीं।

अभिनेत्री लिखती हैं, “फिल्मों और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले मैं थिएटर में काम किया करती थी। वहीं, मैंने किरदार को समझना, लोगों को ध्यान से देखना और सहज तरीके से अभिनय करना सीखा।”

उन्होंने लिखा कि थिएटर के बाद जीवन एकदम अलग दिशा की तरफ चला गया। फिर, जिंदगी मुझे एक अलग रास्ते पर ले गई। समाज सेवा की तरफ, असल दुनिया की समस्याओं से जुड़ीं और लोगों की मदद करने लगी।

उन्होंने बताया कि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कुछ ही समय बाद वे एक मैगजीन के कवर पर छा गई। मुझे सुपरमॉडल का खिताब मिल गया। मेरी यह सफलता सबको दिखाई दी, लेकिन एक्टर तो मेरे अंदर पहले से ही मौजूद था।

90 के दशक में अनु अग्रवाल ने बॉलीवुड में धमाल मचाया था। उनकी फिल्म ‘आशिकी’ (1991) सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में राहुल रॉय के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई। फिल्म के रिलीज के बाद से ही अभिनेत्री रातों-रात स्टार बन गई थीं। उसके बाद उन्होंने कई और फिल्मों में काम किया। हालांकि, एक भयंकर कार दुर्घटना के बाद वह 29 दिनों तक कोमा में रहीं, जिससे उनका करियर खत्म हो गया। फिलहाल, वह एक योग शिक्षिका और लेखिका हैं और अनु अग्रवाल फाउंडेशन के माध्यम से समाज सेवा करती हैं।

Leave feedback about this

  • Service