April 20, 2026
National

झारखंड में 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो को मिला अतिरिक्त प्रभार

46 IPS officers transferred in Jharkhand, two given additional charge

18 अप्रैल । झारखंड सरकार ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार की ओर से शुक्रवार देर रात जारी अधिसूचना में 46 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। इस फैसले के तहत 16 जिलों के एसपी बदले गए हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक को एडीजी मुख्यालय झारखंड और पंकज कंबोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नरेन्द्र कुमार सिंह को आईजी पलामू, शैलेंद्र सिन्हा को बोकारो जोनल आईजी, आईजी क्रांति गडीदेशी को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड रांची, माइकल राज एस को रेल आईजी, सुनील भास्कर को जैप आईजी, बोकारो डीआईजी आनंद प्रकाश को पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है।

इसी तरह प्रशांत आनंद को वायरलेस एसपी, निधि द्विवेदी को सरायकेला एसपी, आशुतोष शेखर को गढ़वा जिले का एसपी, अनुदीप सिंह को कोडरमा से हटाकर पाकुड़ का एसपी, प्रवीण पुष्कर को देवघर जिले की कमान, मुकेश कुमार लुनायत को रामगढ़ एसपी, अमन कुमार को हजारीबाग का एसपी, कपिल चौधरी को पलामू एसपी, देवघर एसपी सौरभ को एसआईबी एसपी, अनुदीप सिंह को कोडरमा एसपी, अजय कुमार को एसीबी एसपी, नाथू सिंह मीणा को बोकारो एसपी, सुमित अग्रवाल को एसीबी एसपी, अनिमेष नैथानी को चतरा एसपी, कुमार शिवाशीष को कोडरमा एसपी, और मनीष टोप्पो को एससीआरबी एसपी, दीपक कुमार पांडे को एआईजी सह डीजी के विशेष सहायक के पद पर नियुक्त किया गया है।

दीपक कुमार शर्मा को एसपी अभियान मुख्यालय, अंजनी अनजान को जैप 5 देवघर का कमांडेंट, रेशमा रमेशन को जैप नौ कमांडेंट, कुसुम पूनिया को जैप 8 का कमांडेंट, बोकारो एसपी हरविंदर सिंह को स्पेशल ब्रांच सपा, शंभू सिंह को जामताड़ा एसपी, मूमल राजपुरोहित को रेल एसपी धनबाद, ऋषभ गर्ग को खूंटी एसपी, दीपक कुमार को आईआरबी एक का कमांडेंट, राजकुमार मेहता को एटीएस एसपी, ऋषभ कुमार झा को जैप 4 का कमांडेंट, मोहम्मद याकूब को धनबाद ग्रामीण एसपी, गौरव गोस्वामी को रांची ग्रामीण एसपी, शुभम कुमार खंडेलवाल को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर, ललित मीणा को सिटी एसपी जमशेदपुर, नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब को सिमरिया एसडीपीओ, निखिल कुमार राय को कोतवाली रांची एएसपी, ऋषभ त्रिवेदी को एएसपी मुख्यालय एक जमशेदपुर, श्रुति को एसडीपीओ चैनपुर, दिव्यांश शुक्ला को एसडीपीओ हुसैनाबाद, राघवेंद्र शर्मा को एसडीपीओ पतरातु और सैयद मुस्तफा हाशमी को एसडीपीओ चक्रधरपुर बनाया गया है।

Leave feedback about this

  • Service