May 11, 2026
Entertainment

वृंदावन पहुंचे अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता ने प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, कहा- ‘मेरी मां की प्रार्थना पूरी हुई’

Actor Siddharth Gupta, who arrived in Vrindavan, took blessings from Premananda Maharaj, saying, “My mother’s prayer has been answered.”

11 मई । फिल्मों की दुनिया में कई बार ऐसे मौके आते हैं, जब किसी कलाकार की असल जिंदगी और उसकी रील लाइफ एक-दूसरे से जुड़ जाती है। ऐसा ही एक भावनात्मक और आध्यात्मिक पल हाल ही में अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता के साथ जुड़ा, जब वे अपनी फिल्म ‘कृष्णावतारम’ के रिलीज से पहले वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी से आशीर्वाद लिया। इसका अनुभव उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा किया।

एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता ने इंस्टाग्राम में प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात की और तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह हाथ जोड़े श्रद्धाभाव से उनका आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने ‘जय श्री कृष्ण’ लिखा और आगे मां की इच्छा और आस्था की कहानी बताई।

उन्होंने पोस्ट के जरिए कहा, “जिस दिन मुझे ‘कृष्णावतारम’ में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने के लिए चुना गया, तब से मेरी मां की सबसे बड़ी इच्छा यही थी कि फिल्म के दुनिया के सामने आने से पहले मैं वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लूं।”

सिद्धार्थ ने लिखा, ”उस समय मुझे यह समझ नहीं आ रहा था कि यह कैसे संभव होगा, लेकिन कुछ प्रार्थनाएं अपना रास्ता स्वयं बना लेती हैं। श्रीकृष्ण की कृपा और हमारी पूरी टीम के सामूहिक विश्वास से हमें वृंदावन में महाराज जी से व्यक्तिगत रूप से मिलने, उन्हें हमारा ट्रेलर दिखाने और ‘कृष्णावतारम’ के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।”

उन्होंने आगे लिखा, ”मेरे लिए यह सिर्फ एक पल नहीं था… यह एक सपने के पूरे होने जैसा था, मेरी मां की प्रार्थना का उत्तर था, और जीवनभर साथ रहने वाला आशीर्वाद था।”

फिल्म ‘कृष्णावतारम’ में सिद्धार्थ गुप्ता भगवान कृष्ण की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है और इसमें कई बड़े कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

संस्कृति जयना, सुष्मिता भट्ट, निवासिनी कृष्णन, गोविंद नामदेव, जरीना वहाब, आशुतोष राणा और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave feedback about this

  • Service