May 22, 2026
Entertainment

नई ईपी रिलीज के बाद स्वर्ण मंदिर पहुंचे गायक-अभिनेता मनकीरत औलख, टेका मत्था

Singer-actor Mankirt Aulakh visits Golden Temple after releasing new EP, pays obeisance

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक और अभिनेता मनकीरत औलख गुरुवार को अमृतसर के पावन सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु के दरबार में माथा टेककर अरदास की और वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया।

मनकीरत औलख अपनी नई ईपी रिलीज होने के बाद अपनी टीम के साथ सीधे गुरु घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ईपी रिलीज से पहले ही उन्होंने फैसला कर लिया था कि सफलता का श्रेय सबसे पहले गुरु साहिब को देंगे। इस दौरान उनके प्रशंसकों की भी अच्छी खासी भीड़ उमड़ी, जो उनसे मिलने के लिए उत्साहित नजर आए।

मीडिया से बातचीत में मनकीरत औलख ने बताया, “रब की रजा में रहो और सबको खुश रखो।” उन्होंने लोगों को सलाह दी कि किसी का दिल न दुखाएं, हमेशा सकारात्मक सोच रखें और अच्छा काम करते रहें। साथ ही उन्होंने अपने फैंस से अपील की कि वे नई ईपी को सुनें और भरपूर सपोर्ट करें।

मनकीरत औलख ने बताया कि यह उनकी दूसरी ईपी है। इससे पहले वह मुख्य रूप से सिंगल गाने ही रिलीज करते रहे हैं। ईपी में आमतौर पर 7 से 8 गाने शामिल होते हैं। उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही उनके कई नए गाने रिलीज होने वाले हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में मनकीरत औलख अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस और हिट गानों के लिए मशहूर हैं। उनके चर्चित गानों में ‘गैंगलैंड’, ‘बदनाम’, ‘कोका’ समेच कई अन्य सुपरहिट ट्रैक्स शामिल हैं, जिन्हें यंगस्टर्स खूब पसंद करते हैं।

मनकीरत का पहला गीत ‘दर्शन करके’ 22 नवंबर 2013 को रिलीज हुआ था। फरवरी 2014 में उनका दूसरा गीत ‘काका जी’ आया, जिसने उन्हें रातोंरात लोकप्रिय कर दिया। इसके बाद उनका सफर सफलता की नई ऊंचाइयों को छूता चला गया। अब वे देश-विदेश में लाइव शो करने वाले प्रमुख पंजाबी गायकों में शुमार हैं और कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।

Leave feedback about this

  • Service