June 5, 2026
Entertainment

आईपीएल फाइनल से जुड़ी वीडियो पर नुसरत भरूचा ने दी सफाई, बोलीं- ‘आंख बंद करके भरोसा करने के बजाय पहले सोचें’

Nusrat Bharucha clarified on the video related to the IPL final, saying, ‘Think first instead of blindly trusting’

5 जून । बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, आईपीएल फाइनल से जुड़ी वीडियो में कुछ आवाजें सुनाई दे रही थी, जिसे लेकर लोगों ने अलग-अलग दावे करने शुरू कर दिए। अब इस पूरे विवाद पर खुद नुसरत भरूचा ने सफाई दी है और बताया है कि आखिर उस वीडियो में सुनाई देने वाली आवाजें किसकी थीं।

नुसरत ने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में कई तस्वीरें और स्क्रीनशॉट पोस्ट किए। इसके साथ उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा, ”कुछ लोगों ने इस मामले को जरूरत से ज्यादा बढ़ा दिया है। एक छोटे से पपी के रोने की आवाज को लेकर इतना बड़ा विवाद खड़ा कर दिया गया। किसी ने मेरी ओर से झूठी सफाई भी जारी कर दी, जबकि वह बयान मैंने कभी दिया ही नहीं था।”

अपने पोस्ट में नुसरत ने बताया, ”जिस दिन यह वीडियो रिकॉर्ड की गई थी, उस दिन मैं अपने दोस्तों के घर पर आईपीएल का फाइनल मैच देख रही थीं। उसी दौरान दोस्तों का एक पालतू पपी रोने जैसी आवाजें निकाल रहा था। वही आवाजें वीडियो में रिकॉर्ड हो गई थीं। मेरे एक दोस्त ने उसी समय दूसरे एंगल से एक और वीडियो बनाया था, जिसमें वही आवाजें साफ-साफ सुनाई दे रही हैं।”

इसके बाद अभिनेत्री ने एक और वीडियो साझा किया, जिसमें वह घर और पपी भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया, ”यह वीडियो उसी रात कुछ देर बाद रिकॉर्ड किया गया था। पहले ही मुझे सलाह दी गई थी कि मैं अपनी पुरानी वीडियो हटा दूं, क्योंकि कुछ लोग उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं। इसी डर की वजह से मैंने वीडियो हटा भी दी थी, लेकिन बाद में वही हुआ, जिसकी आशंका थी। लोगों ने बिना सच्चाई जाने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं।”

अभिनेत्री ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन होने का मतलब यह नहीं है कि किसी को परेशान किया जाए या उसके बारे में गलत बातें फैलाई जाएं। किसी भी बात पर आंख बंद करके भरोसा करने के बजाय पहले सोचें, समझें और फिर जिम्मेदारी के साथ प्रतिक्रिया दें।

Leave feedback about this

  • Service