June 12, 2026
National

एनडीए के सभी साथी विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में जुटे: ओमप्रकाश राजभर

All NDA allies are committed to achieving the goal of a ‘Viksit Bharat’: Omprakash Rajbhar

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की हुई बैठक को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया सामने आई है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत बनाने का विजन है। 2047 का उन्होंने जो लक्ष्य रखा है, उसको पूरा करने के लिए एनडीए के सभी साथी लगे हैं। इस वक्त यूपी में जिले से जिले की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। देश का सबसे बड़ा प्रदेश, उत्तर प्रदेश, एक्सप्रेसवे का हब बन गया है। रेलवे कनेक्टिविटी अच्छी हुई है।

उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस की सरकारों में लीकेज की समस्या थी। गरीबों के पेंशन तक में बंदरबांट कर ली जाती थी। अब सरकार ने फैसला लेकर लीकेज पर ही फेवीकोल लगा दिया तो उनको तकलीफ हो रही है। अब बिना लीकेज के लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे पैसा पहुंच रहा है। बीच में लीकेज करने वाले सब गायब हो गए।

टीएमसी में अंदरूनी कलह पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यह तो टीएमसी को पता होना चाहिए। टीएमसी ने जिस तरह से बीच रास्ते पर सबको छोड़ा, उस रास्ते पर जाने वाले लोगों को अब महसूस हो रहा है कि बंगाल में एनडीए की सरकार है। एनडीए का एक ही लक्ष्य है, विकास। ऐसी स्थिति में टीएमसी की हिटलरशाही रवैया से ऊबे हुए लोग हैं।

उन्होंने कहा कि टीएमसी के लोग जब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा को देखते हैं तो उनको भी लगता है कि हमारा भी प्रदेश विकास के रास्ते पर जाए। यही वजह कि टीएमसी को लोगों की ओर से इस तरह की बात कही जा रही है।

भारत की विकास यात्रा को लेकर पीएम मोदी के बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने जो प्रगति की है, उसकी तारीफ दुनिया के तमाम देशों में हो रही है और तमाम देश इस बात को मान गए हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

ओम प्रकाश राजभर ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की ओर से धर्मांतरण मीडिया सेल बनाए जाने को लेकर दिए गए निर्देश पर कहा कि राज्यपाल के संज्ञान में ऐसी बास सामने आई है, तो उन्होंने नोटिस लेकर एक ऐसा आदेश जारी किया है।

Leave feedback about this

  • Service