June 17, 2026
National

दिल्ली पुलिस ने सुलझाया दयालपुर हत्याकांड, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी बरामद

Delhi Police solves Dayalpur murder case; two accused arrested, stolen scooter recovered.

दयालपुर थाना क्षेत्र में राशिद की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी बरामद की है, जो चोरी की निकली।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के लिए गठित विशेष टीमों ने अलग-अलग स्रोतों के जरिए साक्ष्य जुटाए और तकनीकी व स्थानीय जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चांद बाग इलाके के 21 वर्षीय अयान और खजूरी खास इलाके के 20 वर्षीय इमरान के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी बरामद की, जिसका इस्तेमाल हत्या की वारदात में किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि यह स्कूटी नूर-ए-इलाही इलाके से चोरी की गई थी। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है। फिलहाल, पुलिस की मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

वहीं, बुधवार को दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी सामने आई कि संगम विहार में शिव मंदिर के पीछे गली नंबर-16 व्यक्ति को गोली मारी गई। बताया गया कि पारिवारिक विवाद में व्यक्ति को गोली मारी गई। दोनों व्यक्ति (आरोपी और मृतक) एक ही परिवार के हैं।

हालांकि, लगातार कई राउंड फायर के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों (आरोपी और मृतक) एक ही परिवार के हैं। दोनों में पहले लड़ाई झगड़ा हुआ था। उसी में गोली मार दी गई। उन्होंने बताया कि 4-5 राउंड फायरिंग की गई थी। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि अपना पारिवारिक मामला बताते हुए उन्होंने इस विवाद में अन्य लोगों को दखल देने से मना किया था।

Leave feedback about this

  • Service